Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
gazibad

गाजियाबाद : हाई राइज सोसायटी के फ्लैट में कुरान के पाठ के बाद हंगामा, गार्ड ने की मारपीट की शिकायत

Posted on August 26, 2024 By Sanchar Times News

एसीपी पूनम ने बताया है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान से पता चला है

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक की एक हाई राइज सोसायटी में जमकर हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि वहां एक फ्लैट में मदरसे के कई बच्चों ने कुरान का पाठ किया। इसके बाद सोसायटी के निवासियों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोसायटी के लोगों ने कुरान पढने का विरोध भी किया। बताया जा रहा है कि जाते समय मदरसे के लोगों का गेट पर मौजूद गार्ड से भी विवाद हुआ। गार्ड ने पुलिस में उसके साथ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की चित्रावन सोसायटी के गार्ड के द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है। साथ ही इस सम्बन्ध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि चित्रावन सोसायटी में एक फ्लैट को मदरसे में बदलने का प्रयास चल रहा है। इस सम्बन्ध में थाना पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई।

एसीपी पूनम ने बताया है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और लोगों के बयान से पता चला है कि सोसायटी में रहने वाली एक महिला ने कुछ लोगों को अपने घर में कुरान का पाठ करने के लिये बुलाया था। अपनी बीमार बेटी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महिला द्वारा यह पाठ कराया जा रहा था। इस दौरान सोसायटी के कुछ लोगों ने उनके घर आकर इस सम्बन्ध में आपत्ति जताई कि बिना अनुमति के घर में इस तरह किया जाना उचित नहीं है। बताया जा रहा है कि जब ये लोग कुरान का पाठ कर जाने लगे तो गेट पर मौजूद कुछ लोगों ने उनको रोक कर पूछताछ की। इसी दौरान मारपीट की बात कही जा रही है।

इस सम्बन्ध में थाने पर तहरीर प्राप्त हो गई है। उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिस महिला के घर यह पाठ हो रहा था। उसका कहना है कि बीमार बेटी के लिए वह पूजा करवाने मंदिर भी जाती है। उसे किसी ने कहा था कि कुरान का पाठ करवाओ, बेटी ठीक हो जाएगी। इसके बाद उसने एक मदरसे से संपर्क कर 10-11 बच्चों को कुरान के पाठ के लिए बुलाया था, लेकिन उसके घर 17 लोग पहुंच गए। इसी बीच सोसायटी के लोग आकर विवाद करने लगे।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर चुनाव अकेले लड़ने की दी चुनौती
Next Post: दिल्ली में चार साल की बच्ची के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया