Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
man ki baat 1

गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा : मोदी

Posted on August 29, 2023 By Sanchar Times News

रक्षा बंधन से पहले केंद्र ने मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती करके लोगों को बहुत जरूरी राहत देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। रक्षा बंधन के मौके पर देश की महिलाओं को यह पीएम नरेंद्र मोदी का तोहफा है। इसी को लेकर पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है। मोदी ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने रक्षाबंधन व ओणम के पावन अवसर पर देश की माताओं-बहनों के लिए घरेलू सिलेंडर पर 200 की सब्सिडी को मंजूरी दी है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि अब उज्जवला लाभार्थियों को रसोई गैस में 400 रुपये की सब्सिडी और अन्य सभी उपभोक्ताओं को रसोई गैस में 200 रुपये की छूट मिलेगी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने रक्षाबंधन व ओणम के पावन अवसर पर देश की माताओं-बहनों के लिए घरेलू सिलेंडर पर ₹200 की सब्सिडी को मंजूरी दी है। इस फैसले से उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले गैस सिलेंडर की कुल सब्सिडी अब ₹400 हो जाएगी। इससे बदलते वैश्विक परिदृश्य के कारण बढ़ी महँगाई से जनता को राहत मिलेगी। साथ ही, कैबिनेट ने 75 लाख नये उज्ज्वला कनेक्शन को भी मंजूरी दी है, जिससे गरीब और जरूरतमंद माताओं को धुएँ के अभिशाप से मुक्ति मिलेगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की माताओं-बहनों के लिए कुकिंग गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी है। आज 75 लाख नये उज्ज्वला गैस कनेक्शन को भी मंजूरी दी गई है। इन निर्णयों से न केवल जनता का कल्याण होगा बल्कि उन्हें महंगाई से भी राहत मिलेगी। इन निर्णयों के लिए प्रधानमंत्रीजी को बहुत धन्यवाद। इस फैसले से आम जनता में भी उत्साह है। गुवाहाटी की महिला ने कहा कि हमें खुशी है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम हो गई है। कोलकाता की महिलाओं ने कहा कि ये बहुत अच्छा फैसला है, अगर सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती होगी तो बहुत अच्छा होगा क्योंकि घर चलाना मुश्किल है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती
Next Post: भारतीय हॉकी टीम ने थाईलैंड को धमाकेदार अंदाज में हराया, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया