Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
hocky 1

भारतीय हॉकी टीम ने थाईलैंड को धमाकेदार अंदाज में हराया, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई

Posted on August 29, 2023August 29, 2023 By Sanchar Times News

मारियाना कुजूर और ज्योति के दो-दो गोल की मदद से भारत ने सोमवार को ओमान के सालालाह में थाईलैंड को 7-2 से रौंद दिया। इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहला महिला एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालिफायर जीता। यहीं नहीं, भारतीय महिला हॉकी ने अगले साल होने वाले विश्वकप में भी अपनी जगह पक्की की।

बता दें कि, महिला हॉकी 5 विश्व कप का पहला सीजन अगले साल 24 से 27 जनवरी के बीच मस्कट में खेला जाना है। भारत के लिए मारियाना कुजूर और ज्योति ने दो-दो गोल किए, जबकि मोनिका टोप्पो, कप्तान नवजोत कौर और महिमा चौधरी ने एक-एक गोल दागा। थाईलैंड की ओर से कुंजिरा इनपा और सानपौंग कोर्नकानोक ने गोल किए।

थाइलैंड के खिलाफ मैच में भारतीय महिलाओं ने शुरू से आक्रामक रवैया अपनाया। मारियाना कुजूर ने दूसरे मिनट में ही गोल करके भारतीय टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद थाइलैंड ने दनादन दो गोल दागकर अच्छी वापसी की, लेकिन उसकी खुशी ज्यादा देर तक दरकरार नहीं रह पाई।

भारतीय टीम ने इसके बाद दबाव बनाकर थाइलैंड की टीम को बैकपुट पर ही रखा। इससे पहले कप्तान नवजोत कौर की हैट्रिक की बदौलत भारत ने मलेशिया को 9-5 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। नवजोत ने हैट्रिक लगाई थी, जबकि मारियाना कुजुर और ज्योति ने दो-दो गोल दागे।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा : मोदी
Next Post: US Open 2023 : जोकोविच ने जीत के साथ मनाया वापसी का जश्न, रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना तय

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया