Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
Priyanka

चीनी घुसपैठ पर सरकार की चुप्पी खतरनाक : प्रियंका

Posted on July 9, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चीन की घुसपैठ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि उसने भारतीय सीमा में गांव बसा लिए हैं और हमारी करीब चार हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है, लेकिन मोदी सरकार इस मुद्दे पर चुप्पी साधे है।


प्रियंका वाड्रा ने कहा कि खबर यह भी है कि अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की अपनी गतिविधियां जारी रखते हुए चीन अब लद्दाख क्षेत्र में भी बंकर बना रहा है। चीन सीमा पर हमारी पेट्रोलिंग के 65 प्वाइंट थे जिनमें से 26 पर उसका कब्जा हो गया है और अब वह अपनी सैन्य गतिविधि को ज्यादा चुस्त दुरुस्त कर रहा है।


उन्होंने कहा, चीन ने भारतीय क्षेत्र में अपने गांव बसा लिए, बंकर भी बना रहा है। भारत की लगभग 4000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया है। अरुणाचल प्रदेश की 30 जगहों के नाम बदलकर सूची जारी की। एलएसी पर हमारे 65 पेट्रोलिंग पॉइन्ट्स में से 26 हम खो चुके हैं। ये सारी बातें मीडिया कह रहा है और ये सूचनाएं सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अभी भी कह रहे हैं कि न कोई घुसा था, न कोई घुसा है।


मोदी सरकार किस दबाव में भारत की सीमा सुरक्षा और अखंडता को लेकर इतने समझौते कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खडगे ने भी एक दिन पहले चीनी घुसपैठ को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा था, चीन लगातार पूर्वी लद्दाख में दखल दे रहा है और अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब खबर है कि चीन पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के पास खुदाई कर बंकर बना रहा है। चीन ने ये बंकर उस सिरजाप मिलिट्री बेस के पास बनाए हैं, जिस पर भारत का दावा रहा है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: मनीष सिसोदिया की नई जमानत याचिका पर विचार करेगा SC
Next Post: माइटोकॉन्ड्रियल दान स्वस्थ बच्चा पैदा करने में कर सकता है मदद

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया