Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
election

चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार धुआंधार, वार-पलटवार की हो गई शुरुआत

Posted on October 16, 2023 By Sanchar Times News

चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार की शुरुआत हो गई है। आक्रामक प्रचार देखने को मिल रहे हैं। हालांकि भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक अपनी ताकत नहीं दिखाई है। जबकि दूसरी ओर राहुल गांधी आज मिजोरम पहुंचे हैं और वहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा है।

राजस्थान
राजस्थान में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। यहां हर 5 साल में सरकार बदलती रही है। पिछले दो दशकों पर नजर डालें तो कहीं ना कहीं राजस्थान में वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत के इर्द-गिर्द सत्ता घूमती रही है। कांग्रेस ने आज राजस्थान में अपने प्रचार की शुरुआत कर दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बांरा जिले से चुनाव प्रचार का आगाज किया। वहीं भाजपा भी लगातार अपने अभियान को मजबूत करने की कोशिश में है और कहीं ना कहीं क्षेत्रीय नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को उदयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई, जिसमें राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मंच तैयार किया गया। राजस्थान में मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है।

मध्य प्रदेश
कांग्रेस की ओर से मध्य प्रदेश में 144 लोगों की सूची जारी कर दी गई है। भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी थी। इस राज्य में भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित कर चुकी हैं। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की ओर से अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान इस बार अपने राजनीतिक जीवन की सबसे कठिन परीक्षा से गुजर रहे हैं। दूसरी और टिकट बंटवारे के बाद कांग्रेस में भी नाराजगी की खबरें हैं। हालांकि, कमलनाथ ने कहा कि हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को अपनी चिंता करनी चाहिए।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में भी सीधा-सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वहां कांग्रेस की सरकार है। भूपेश बघेल को लेकर कांग्रेस पूरी तरीके से कॉन्फिडेंट नजर आ रही है। यही कारण है कि भाजपा वहां स्थानीय मुद्दे से ज्यादा राष्ट्रीय मुद्दों को उठा रही है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजनांदगांव पहुंचे जहां वह पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को विकास करने वाली सरकार चाहिए। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ का विकास किया था। लेकिन भूपेश बघेल की सरकार दिल्ली की कांग्रेस दरबार के लिए एटीएम की तरह काम कर रही है।

मिजोरम
मिजोरम में कांग्रेस अपनी ताकत दिखा रही है। आज उसने 39 उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। कांग्रेस मिजोरम में हर हाल में वापसी करना चाहती हैं। आज खुद राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए वहां पहुंचे हैं। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। मिजोरम में कांग्रेस की टक्कर मिजो नेशनल फ्रंट से है। हालांकि जोरम पीपुल्स मूवमेंट उसकी राह में रोड़ा बन सकती हैं। हालांकि भाजपा मिजोरम में फिलहाल अपनी पकड़ को स्थापित करने की कोशिश में जुटी हुई है।

तेलंगाना
तेलंगाना में भी कहीं ना कहीं चुनावी लड़ाई दिलचस्प होती दिखाई दे रही है। भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगानी शुरू करती है। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। उन्होंने राज्य की बीआरएस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षा हो रही है जबकि एक परिवार राज्य की सरकार चल रहा है। के चंद्रशेखर राव की पार्टी की ओर से भी चुनावी प्रचार में दम लगाने की शुरुआत हो चुकी है। तो वहीं कांग्रेस अपनी गारंटीयों पर भरोसा कर रही है।

Post Views: 1
राज्य

Post navigation

Previous Post: ज्यादा दिन नहीं चलते समझौते पर टिके रिश्ते, रिश्ता बचाने के लिए किस हद तक झुकना सही?
Next Post: रांची : दल बदलुओं के सहारे चुनावी नैया पार करना चाहती है भाजपा : राजद

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया