Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
relationship

ज्यादा दिन नहीं चलते समझौते पर टिके रिश्ते, रिश्ता बचाने के लिए किस हद तक झुकना सही?

Posted on October 16, 2023October 16, 2023 By Sanchar Times News

रिश्ते में आना जितना आसान होता है, इन्हें निभाने के लिए लोगों को उतने ही पापड़ बेलने पड़ते हैं। रिश्तों पर काम और प्रयास करने पड़ते हैं तब कहीं जाकर ये कामयाब होते हैं। रिश्तों को कामयाब बनाने के लिए कई बार लोगों समझौते भी करने पड़ते हैं। समझौता करना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन कई बार हालात और परिस्थिति के आगे लोगों को झुकना पड़ जाता है। समझौते कई रिश्तों को बेहतर बना देते हैं। वहीं कुछ रिश्ते इनकी वजह से नर्क बन जाते हैं। रिश्ते को बचाने के लिए हालातों से समझौता करना जरुरी है, लेकिन किसी व्यक्ति को ऐसा करने के लिए कहाँ तक झुकना चाहिए? कुछ परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं, जहाँ रिश्ते को बचाने के लिए किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना बेहतर होता है।

आत्मसम्मान से समझौता नहीं- रिश्ते में प्यार से ज्यादा एक-दूसरे के लिए सम्मान होना चाहिए। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपका, आपकी राय या आपके प्रयासों का सम्मान नहीं कर रहा है तो इस परिस्थिति में समझौता करना एक बड़ी बेवकूफी होगी। सम्मान पर चोट देने वाले के साथ समझौता करने से आपकी आत्मा पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है, जिसे ठीक करना आपके लिए मुश्किल साबित होगा। इसी की तरह अगर आप भी अपने पार्टनर का सम्मान नहीं कर रहे हैं तो रिश्ते को खत्म करना ही बेहतर होगा।

प्रयास नहीं करने वाले के साथ समझौता नहीं- रिश्ते निभाने के लिए प्रयास करने पड़ते हैं। अगर आपकी जरूरतों, खुशियों का ख्याल रखने के लिए आपका पार्टनर कुछ भी नहीं कर रहा है तो फिर रिश्ते में रखकर खुद के आत्मसम्मान को ठेस क्यों पहुंचानी। ऐसी परिस्थिति में हालातों से समझौता नहीं करना बेहतर है।

परिवार और दोस्तों को समय देने से समझौता नहीं- आपकी जिंदगी में मौजूद हर व्यक्ति की अपनी-अपनी अहमियत है फिर चाहें वो पार्टनर हो, दोस्त हो या फिर परिवार के लोग। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको आपके दोस्तों और परिवार से बात करने से मना कर रहा है तो गलती से भी उनकी इस बात से समझौता न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आगे चलकर आपको इस बात का पछतावा हो सकता है।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: AAP को शराब नीति मामले में सिसोदिया के खिलाफ आरोपों पर बहस क्यों नहीं हुई शुरू : SC
Next Post: चुनावी राज्यों में चुनाव प्रचार धुआंधार, वार-पलटवार की हो गई शुरुआत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया