Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
manu

पीएम का भाषण भड़काऊ, तत्काल कार्रवाई करे चुनाव आयोग : कांग्रेस

Posted on April 23, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राजस्थान की एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिए भाषण को भद्दा, गैरकानूनी और संविधान की आत्मा के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयोग से पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधानमंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए पार्टी ने कहा है कि मोदी ने अपने पद की गरिमा के प्रतिकूल एक विशेष धार्मिक समुदाय को लक्ष्य कर विभाजनकारी, दुर्भावनापूर्ण और झूठा बयान दिया है और चुनाव आयोग का दायित्व है कि वह बड़े ओहदे के प्रभाव से मुक्त होकर कानून सम्मत उचित कार्रवाई करे।

पार्टी के वरिष्ठ नेता वकील अभिषेक सिंघवी की अगुवाई में आयोग पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी समेत आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के भाजपा के 16 अन्य मामलों को उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। आयोग को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभिषेक सिंघवी ने कहा कि पीएम का भाषण आदर्श आचार संहिता का बेहद गंभीर उल्लंघन है क्योंकि मोदी मतदाताओं को गुमराह करने के लिए धर्म का इस्तेमाल करने के साथ ही विपक्षी दल व उसके नेताओं के खिलाफ वे झूठे और अपमानजनक बयान दे रहे हैं। इसलिए चुनाव आयोग को आचार संहिता के ऐसे निर्लज्ज उल्लंघनों के मामले में कानूनी कदम उठाना चाहिए।

पीएम के भाषण के खिलाफ शिकायत सौंपने के साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि इस मामले में चुनाव आयोग की साख ट्रायल पर है और कार्रवाई करने में किसी भी तरह की सुस्ती उसकी साख को धूल-धूसरित करेगी। कांग्रेस ने राजस्थान के जालौर की चुनावी रैली के भाषण के उस अंश का वीडियो और समाचार क्लिप सौंपते हुए चुनाव आयोग के समक्ष सोमवार को आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई जिसमें पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस सत्ता में आयी तो वह लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों, ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों में बांट देगी।

सिंघवी ने कहा कि चुनाव आयोग इस मामले में ट्रायल पर है और रणदीप सुरजेवाला के मामले में उनके दो दिन प्रचार पर रोक लगाई जाती है तो पीएम का बयान कहीं ज्यादा भड़काऊ है। पीएम ने संविधान की आत्मा के खिलाफ बयान दिया है जिसकी पुख्ता सबूतों के साथ शिकायत पर कार्रवाई करने में चुनाव आयोग ने निष्क्रियता दिखाई तो वह इसकी साख को ही बटटा लगाएगा।

शिकायतें
सिंघवी ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग को कार्रवाई करने में कोई हिचक नहीं करनी चाहिए चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा हो। वहीं देश के प्रधानमंत्री से भी हाथ जोड़कर यही कहेंगे कि वे ऐसा वैमनस्यपूर्ण बयान न दें क्योंकि यह पीएम पद की साख का सवाल है। आचार संहिता के उल्लंघन की 16 शिकायतों में कांग्रेस ने शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा यूजीसी में चार सदस्यों की नियुक्ति की खिलाफ भी शिकायत की है।

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: चुनाव आयोग का झारखंड के इन जिलों पर फोकस
Next Post: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में हेमा माल‍िनी सह‍ित कई चर्चित प्रत्याशियों की परीक्षा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया