Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
priynka

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वापस आने पर बिहार की तर्ज पर जातीय जनगणना कराई जाएगी : प्रियंका

Posted on October 7, 2023October 7, 2023 By Sanchar Times News

रायपुर। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार वापस आने पर बिहार की तर्ज पर जातीय जनगणना कराई जाएगी। कांकेर जिले के गोविंदपुर में शुक्रवार को ‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को ‘चाइना माल’ की तरह होती है। उन्होंने कहा कि 15 लाख नहीं आए, देश में 45 सालों में बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और उनके उद्योगपति दोस्त मौज कर रहे हैं। जगह-जगह जाकर कहते हैं कि ‘मोदी की गारंटी ’ है तो उनसे पूछिए कि 15 लाख तो किसी को नहीं मिला। करोड़ों लोगों को नौकरी का वादा किए थे, वह भी किसी को नहीं मिली। किसानों की आमदनी भी दोगुनी नहीं हुई, छत्तीसगढ़ आकर कांग्रेस सरकार के काम का भी श्रेय लेकर जाते हैं।
अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने राज्य में दोबारा सरकार बनने पर गरीबों के लिए 10 लाख मकान बनाने का भी वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अमीर लोगों के लिए है और उसे गरीबों एवं मध्यम वर्ग की कोई चिंता नहीं है। गांधी ने कहा ,‘ मोदी जी कहते हैं कि यह उनकी गारंटी है (वह जो भी वादा करते हैं उसे पूरा करने की) लेकिन हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रु पए जमा करने और करोड़ों रोजगार पैदा करने की मोदी की गारंटी का क्या हुआ ? जब भी कोई सवाल पूछा जाता है तो मोदी जी एक नई गारंटी दे देते हैं। उनकी गारंटी खोखली है।
गांधी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश में किसानों को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘देश में किसान प्रतिदिन 27 रु पए कमा रहे हैं, लेकिन अडानी और अन्य उद्योगपति प्रतिदिन 1,600 करोड़ रु पए कमा रहे हैं।’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वे (भाजपा) बस यही चाहते हैं कि देश की संपत्ति उनके उद्योगपति मित्रों को सौं दी जाए और फिर इसे उनके माध्यम से पार्टी में भेज दिया जाए। और फिर वे चुनावों में (पैसा) खर्च करते रहते हैं।
गांधी ने कहा कि मोदीजी का एकमात्र लक्ष्य सत्ता में बने रहना है, जनता का कल्याण नहीं है। प्रियंका गांधी ने राज्य में रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार (2003-2018 तक) पर भी निशाना साधा और कहा कि भाजपा शासन के दौरान राज्य में हिंसा का शासन था, जबकि कांग्रेस ने पांच वर्षो में राज्य को हिंसा के चंगुल से बाहर निकाला। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले को 866.16 करोड़ रुपए के 518 विकास कायरे की सौगात दी। इन विकास कायरे में 550.13 करोड़ रु पए के 277 निर्माण कायरे का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रु पए के 241 कायरे का लोकार्पण शामिल है। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रु पए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया गया।

Post Views: 1
छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: बिहार में अपने दम पर सरकार बनायेगी भाजपा : जेपी नड्डा
Next Post: सिक्किम : बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हुई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया