Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
jp nada

बिहार में अपने दम पर सरकार बनायेगी भाजपा : जेपी नड्डा

Posted on October 6, 2023 By Sanchar Times News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बापू सभागार में कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती समारोह में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी. बिहार में अपने दम पर सरकार बनायेगी. कहा कि कभी गांधी परिवार का विरोध करने वाले लालू यादव आज उनके साथ खड़े हैं. सत्ता के लिए लालू ने समझौता किया. विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है. नड्डा ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियां बनती हैं, फिर वह भ्रष्टाचार करती है और परिवारवाद की पोषक बन जाती है. सामाजिक न्याय की बात करने वाले अपने परिवार का विकास करते हैं. बीजेपी सामाजिक न्याय की बात ही नहीं करती, बल्कि उस पर अमल भी करती है. देश में ऐसी परिवारवादी पार्टियों का अस्तित्व नहीं बचेगा. नड्डा ने 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2025 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया.

उन्होंने कहा कि मैं फिर से दुहरा रहा हूं कि परिवारवादी पार्टियों का खात्मा निश्चित है. आज मैं बिहार में हूं, यहां क्या स्थिति है. लालू के बाद राबड़ी देवी, फिर तेजस्वी यादव, मीसा भारती. यही लोग तो हैं. ये सभी लोग परिवारवादी और भ्रष्टाचार से जुड़े हुए लोग हैं. अभी कल ही तो ये लोग भ्रष्टाचार केस में बेल करा कर आए हैं. न सिर्फ बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश, जहां अखिलेश यादव हैं, उसके बाद डिंपल यादव. बंगाल में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी हैं. अन्य राज्यों में भी परिवादी पार्टियां हैं, जो सिर्फ परिवार के लिए काम कर रही हैं.

नड्डा ने कहा कि पिछले 10 साल यूपीए की सरकार में नारी सशक्तिकरण बिल संसद में पड़ा रहा. किसी ने कोई सुध नहीं ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिन के अंदर नारी शक्ति वंदन बिल लाया. जाति आधारित गणना पर तंज कसते हुए नड्डा ने कहा कि आजकल बैकवर्ड-बैकवर्ड की बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन मैं आपको बता दूं कि भाजपा ने सबसे ज्यादा ओबीसी वर्ग के हित में काम किया है. कैलाशपति मिश्र और भाजपा ने ओबीसी वर्ग के लिए कितना कुछ किया. ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा देने का काम मोदी सरकार ने दिया.

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: सीएम हेमंत की याचिका पर झारखंड HC में हुई सुनवाई
Next Post: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार वापस आने पर बिहार की तर्ज पर जातीय जनगणना कराई जाएगी : प्रियंका

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया