Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Giriraj Singh

छुट्टियों को लेकर बिहार में सियासी बवाल, BJP का नीतीश सरकार पर वार, कहा- इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ बिहार

Posted on November 29, 2023 By Chhavi Singh

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पूरी तरह से तुष्टीकरण की राजनीति और सरकार की असमंजसता साफ दिखाई पड़ रही है, अराजकता दिखाई पड़ रही है। ये बार-बार छुट्टी को घटाते, बढ़ाते हैं और फिर उससे पीछे हो जाते हैं, ऐसी मानसिकता कहीं न कहीं अराजकता को उत्पन्न करती है… बिहार के लिए यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
कई हिंदू त्योहारों के लिए छुट्टियों की संख्या में कथित तौर पर कटौती करने के बाद नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इसको लेकर गिरिराज सिंह ने साफ तौर पर कहा कि जिस तरह से लालू यादव और नीतीश सरकार हिंदुओं पर हमला कर रही है, भविष्य में उन्हें मोहम्मद नीतीश और मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ बिहार। नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिंदु त्योहारों में छुट्टी की ख़त्म। 2024 के लिए जारी अवकाश कैलेंडर को लेकर बिहार शिक्षा विभाग आलोचनाओं के घेरे में आ गया है। अवकाश कैलेंडर में गर्मी की छुट्टियों के दिनों की संख्या 20 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि यह पूरी तरह से तुष्टीकरण की राजनीति और सरकार की असमंजसता साफ दिखाई पड़ रही है, अराजकता दिखाई पड़ रही है। ये बार-बार छुट्टी को घटाते, बढ़ाते हैं और फिर उससे पीछे हो जाते हैं, ऐसी मानसिकता कहीं न कहीं अराजकता को उत्पन्न करती है… बिहार के लिए यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि तुष्टीकरण के सरदार, बिहार के कुर्सी कुमार। एक बार फिर चाचा-भतीजे की सरकार का हिंदू विरोधी चेहरा सामने आ गया है। एक तरफ स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई जा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंदू त्योहारों की छुट्टियां खत्म की जी रही हैं।

भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने हिंदू विरोधी मानसिकता दिखाई है और हिंदुओं की भावनाओं को आघात करने वाला एक निर्णय लिया है…स्कूलों में हिंदू त्योहारों की छुट्टियों में भारी कटौती की गई है और मुस्लिम त्योहारों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है…इसे हम स्वीकार नहीं करेंगे…बिहार के लोग चुप नहीं रहेंगे, वे सड़कों पर उतरेंगे। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि बिहार सरकार राज्य में तुष्टीकरण कर रही है। हिंदू त्योहारों की छुट्टियां कम कर दी गई हैं और मुस्लिम भाइयों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। यह नीतीश सरकार का तुष्टीकरण है…इस तरह हिंदुओं की भावनाओं को तोड़ना अच्छा नहीं है। बिहार के हिंदू देख रहे हैं और इस पक्षपात को देख रहे हैं, समय आने पर वे करारा जवाब देंगे। यह फैसला बदलना होगा और बीजेपी इस मामले पर चुप नहीं बैठेगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सीएए को लेकर शाह ने फिर भरी हुंकार, बोले- इसे कोई नहीं रोक सकता, हम लागू करेंगे
Next Post: पटना : शादी से लौट रहे तीन दोस्तों को कार ने रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया