Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
cyber

झारखंड : नोवामुंडी में साइबर अपराधियों ने गुवा सेल के डीजीएम के खाते से उड़ाए एक लाख रुपए

Posted on December 1, 2023 By Chhavi Singh

साइबर अपराधियों ने गुरुवार को गुवा सेल के डीजीएम माइनिंग ऑफिसर चौधरी निरंजन कुमार के खाते से लगभग एक लाख रुपए उड़ा लिये. इस संबंध में गुवा सेल अधिकारी चौधरी निरंजन कुमार ने शुक्रवार को गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के संबंध में सेल अधिकारी चौधरी निरंजन कुमार ने बताया कि किसी कार्य के लिए डीडी एसबीआई बैंक से बनाया था. वह अपने घर ऑनलाइन बनाया गया डीडी गंतव्य तक पहुंचा है कि नहीं यह जानने के लिए बैंकों के नाम सर्च कर रहा था.
इतने में एक लिंक पर क्लिक करने से उसमें कहा कि 2 रुपए इस लिंक को खोलकर भेजें. सेल अधिकारी द्वारा लिंक खोलकर 2 रुपए भेजने पर अचानक से उनके एसबीआई खाते से पैसे गायब होने लगे और लगभग एक लाख रुपए तक गायब हो गए. तुरंत ही सेल अधिकारी चौधरी निरंजन कुमार एसबीआई बैंक पहुंचे और पूरी जानकारी ली तो शाखा प्रबंधक ने कहा कि आप साइबर अपराध के शिकार हो गए हैं. साइबर अपराधियों ने आपके खाते से पैसे निकाल लिए हैं. सेल अधिकारी चौधरी निरंजन कुमार ने गुवा थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई.

घटना के संबंध में एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने लोगों को जागृत करते हुए यह संदेश जारी किया है कि कभी भी किसी कॉल में पूछे जाने वाले बैंक से संबंधित किसी भी जानकारी को किसी से ना बताएं. ना ही खाता नंबर, एटीएम नंबर, एटीएम पिन एवं मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को किसी के साथ शेयर ना करें. शेयर करने से आप साइबर अपराधी के चंगुल में फंस सकते हैं और आपके अकाउंट से पूरे पैसे खाली हो सकते हैं.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: झारखंड दौरे पर शाह, मेरू कैंप में BSP स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next Post: पलामूः सीएम से मिले सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर जताया आभार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया