Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jharkhand 5

झारखंड: वापस लिया कुर्मी संगठन ने आंदोलन, रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाने का किया फैसला

Posted on September 20, 2023 By Sanchar Times News

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुर्मी संगठन ने अनिश्चितकालीन रेल रोको आंदोलन को वापस ले लिया है। आंदोलन वापस लेने के बाद अब दक्षिण-पूर्व रेलवे (एसईआर) और पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर) के अधिकार क्षेत्रों में चलने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय और मार्ग से चलेंगी।
निर्धारित समय पर चलेगी ट्रेने
रेलवे अधिकारी ने बताया कि कुर्मी समुदाय द्वारा 20 सितंबर से रेल ट्रैक को अवरुध करने के एलान के बाद झारखंड और ओडिशा में क्रमश: एसईआर और ईसीओआर के अंतर्गत चलने वाली कम से कम 11 ट्रेन को रद्द कर दिया गया था और 12 अन्य का मार्ग बदल दिया गया था। आंदोलन वापस लेने के बाद ईसीओआर ने बताया कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से सामान्य मार्गों पर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी निशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जिन 11 ट्रेनों को रद्द और अन्य 12 का मार्ग बदल दिया गया था, उन्हें अब निर्धारित समय और मार्ग पर ही चलाया जाएगा।
आंदोलन वापस लेने की वजह बताते हुए पश्चिम बंगाल में आदिवासी कुर्मी समाज के नेता अजीत महतो ने कहा, ‘कुर्मियों ने रेल पटरियों को अवरुध करने की योजना को फिलहाल टाल दिया है, क्योंकि पुलिस हमारे वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित कर रही है। हम 30 सितंबर को पुरुलिया में बैठक करने के बाद कदम उठाएंगे।’

हालांकि, झारखंड के अग्रणी कुर्मी संगठन टोटेमिक कुर्मी विकास मोर्चा (टीकेवीएम) के अध्यक्ष शीतल ओहदर ने बुधवार को अपना आंदोलन जारी रखने का दावा किया है। कुर्मी संगठन ने कुर्मी समुदाय को एसटी और कुर्माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ने की मांग की है। ओहदर ने कुर्मी सांसदों से संसद के विशेष सत्र में इस मुद्दे को उठाने की भी मांग की थी। झारखंड के मुरी, गोमोह, निमडीह, घाघरा स्टेशन, वहीं पश्चिम बंगाल के खेमासुली और कुस्तौर और ओडिशा में हरिचंदनपुर, जरईकेला और धानपुर में ट्रेन ट्रेक को 20 सितंबर से अवरुध करने की योजना बनाई गई थी।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: 2029 के बाद ही मिलेगा महिला आरक्षण : शाह
Next Post: टीम इंडिया की विश्व कप के लिए नई जर्सी लॉन्च

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया