Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
team india

टीम इंडिया की विश्व कप के लिए नई जर्सी लॉन्च

Posted on September 20, 2023September 20, 2023 By Sanchar Times News

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विश्व कप के लिए नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है। टीम इंडिया आधिकारिक किट स्पॉन्सर एडिडास ने बुधवार (20 सितंबर) को एक वीडियो शेयर किया। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और कई अन्य खिलाड़ी नजर आए। भारत में विश्व कप का आयोजन पांच अक्तूबर से होना है। फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा।
बहुप्रतीक्षित जर्सी को प्रसिद्ध भारतीय गायक रफ़्तार द्वारा गाए गए गीत ‘3 का ड्रीम’ के माध्यम से जारी किया गया था। एडिडास के मुताबिक, जर्सी भारतीय टीम के प्रति अटूट समर्थन का प्रमाण है। ‘3 का ड्रीम’ उन लाखों प्रशंसकों का प्रतीक है जो 1983 और 2011 के बाद अपनी टीम को तीसरा वनडे विश्व कप जीतते देखने का सपना देखते हैं।

जर्सी पर दो सितारे और तिरंगे के तीन रंग
एडिडास ने जर्सी में बदलाव किया है। उसने कंधों पर अपनी तीन सफेद धारियों की जगह तिरंगे के तीन रंगों को रखा है। छाती के बाईं ओर बीसीसीआई के लोगो में अब दो सितारे हैं, जो भारत की वनडे विश्व कप जीत का प्रतीक है।
ऑस्ट्रेलिया से होगा भारत का पहला मैच
विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। टीम इंडिया 14 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी। विश्व कप से पहले भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: झारखंड: वापस लिया कुर्मी संगठन ने आंदोलन, रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों को निर्धारित समय पर चलाने का किया फैसला
Next Post: अमेरिका: फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान के टॉयलेट सीट पर छिपाया आईफोन…

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया