Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड

झारखंड : 68 माह में 671 नक्सल घटनाएं, नक्सलियों से ज्यादा मारे गये आम लोग

Posted on October 14, 2023October 14, 2023 By Chhavi Singh

झारखंड में पिछले 68 महीने में 671 नक्सल घटनाएं हुई हैं. इन नक्सल घटनाओं में नक्सलियों से ज्यादा आम लोग मारे गये हैं. जनवरी 2018 से लेकर अगस्त 2023 तक नक्सलियों ने 125 आम लोगों की हत्या कर दी. वहीं नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे हैं अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 92 नक्सलियों को मार गिराया है. दूसरी ओर इस मुठभेड में 36 जवान भी शहीद हुए हैं.

झारखंड में साल 2022 की तुलना में साल 2023 में नक्सल घटनाएं ज्यादा हुई हैं. साल 2022 में जहां 90 नक्सल घटनाएं हुई, वहीं साल 2023 के अगस्त महीने तक 97 नक्सल घटनाएं हो गयी. जबकि 2018 में 118, 2019 में 134, 2020 में 126 और 2021 में 106 नक्सल घटनाएं हुई हैं. साल 2023 में नक्सलियों ने आगजनी की 24 और आईईडी ब्लास्ट की 19 घटनाओं को अंजाम दिया है. इसके अलावा नक्सलियों ने 33 लोगों से लेवी की मांग की है.

पिछले 68 महीने की बात की जाये तो नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाये गये 1555 आईईडी बरामद किये गये हैं. जबकि नक्सलियों के पास से 337 हथियार बरामद किये गये हैं. राज्य के अलग-अलग जिलों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2500 नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया है.

राज्य के 16 जिले माओवाद प्रभाव वाले है. इनमें रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. वहीं आठ अति माओवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल है.

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: रांची : होटल में ठहरे लोगों ने आपस में की मारपीट, तीन कमरों में लगायी आग
Next Post: CBI की बड़ी कार्रवाई, जाली पासपोर्ट रैकेट मामले में 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, छापेमारी

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • सासाराम में असली पुलिस के हत्थे चढ़े 5 ‘नकली पुलिस’: NH-19 पर दरोगा और कमांडो की वर्दी पहनकर कर रहे थे लूट और अवैध वसूली
  • 28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल स्थगित: यूएफबीयू (UFBU) का आधिकारिक ऐलान
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर पुलिस देर से पहुंची?
  • नोएडा में घायल सड़क पर, 112 पर कॉल फिर भी पुलिस लेट!

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया