Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
water

डिलीवरी के बाद अजवाइन का पानी करता है चमत्कार

Posted on August 20, 2024 By Chhavi Singh

डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वजन बढ़ने के साथ शरीर में ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। इसमें अजवाइन का पानी काफी बेहतर परिणाम देता है।

नॉर्मल और ‘सी‘ सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कुछ खास तरह की सलाह दी जाती है। ऐसे में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है। इसको लेकर न्यूट्रिशनिस्ट एंड लाइफस्टाइल एजुकेटर डॉ. निधि चौधरी से बात की गई। अजवाइन के पानी के चमत्कारी लाभ पर बात करते हुए डॉ. निधि चौधरी ने कहा, दिन की शुरुआत में अजवाइन का पानी पीना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 2 लीटर पानी में दो चम्मच अजवाइन उबालकर रखें और इसे पूरे दिन पीते रहें। ऐसे में अजवाइन आपके हार्मोन को ठीक करने का काम करती है। साथ ही यह वजन घटाने में भी मददगार है।

उन्होंने बताया कि कई महिलाएं डिलीवरी के बाद कोल्ड डिं्रक के अलावा शराब का सेवन करती हैं, यह बेहद ही खतरनाक चीज है। ऐसे में शराब का सेवन स्तनपान के लिए दूध की सप्लाई में बाधा उत्पन्न कर सकता है। उन्होंने कहा, ऐसे में तला हुआ भोजन नुकसान देता है, क्योंकि ऐसे भोजन को पचाने में काफी समय लगता है। निधि ने कहा, महिलाओं को ऐसे में अपने वजन के हिसाब से ही डाइट लेनी चाहिए। सुबह के नाश्ते में वह दो अंडे के साथ दूध और दलिया ले सकती हैं। दिन के समय नारियल पानी और कोई भी सीजन वाला फल आपको रिकवरी में सहायता करेगा। लंच में रोटी के साथ लौकी और तोरई की सब्जी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि 40 दिन तक सब्जी में तड़का न लगाएं, अगर आप उबला भोजन नहीं ले सकते तो इसमें आप सिर्फ जीरे का ही तड़का लगा सकते हैं। शाम को दूध या एक कप चाय के साथ आप एक कटोरी पंजीरी ले सकते हैं। रात के भोजन में जहां तक हो सके पतली खिचड़ी ही लें, ध्यान रखें कि खिचड़ी में चावल के मुकाबले दाल ज्यादा होनी चाहिए। इसके अलावा वेजिटेबल दलिया भी लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं को रात में बच्चे को दूध पिलाने के लिए देर रात तक जगना पड़ता है। अगर ऐसे में उन्हें भूख लगती है तो वह एक कप दूध के साथ थोड़े से मखाने, ड्राई फ्रूट्स या एक गोंद का लड्डू ले सक ती हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: हड़ताल के बीच केंद्र का फैसला, अस्पताल सुरक्षा में 25% इजाफा
Next Post: विक्की कौशल की फिल्म छावा का टीजर रिलीज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया