Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
modi

‘देश में चलती है मोदी की गारंटी’, चुनावी राज्यों के रुझानों पर भाजपा की पहली प्रतिक्रिया

Posted on December 3, 2023 By Chhavi Singh

नयी दिल्ली। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने हैं। इसको लेकर शुरूआती रुझान आ चुके हैं। हिंदी बेल्ट खास करके मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। इसकी वजह से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। तीनों ही राज्यों में लगातार भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इन सब के बीच भाजपा की ओर से एक शुरुआती प्रतिक्रिया भी दी गई है। भाजपा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी।

भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी की गारंटी।’’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने धोती और कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर लगाई जिसमें लिखा है, ‘‘देश में एक ही गारंटी चलती है और वह मोदी की गारंटी’’। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र और कांग्रेस की गारंटी के बीच मुकाबला था और प्रधानमंत्री मोदी हर चुनावी सभा में मतदाताओं को भाजपा के संकल्प पत्र को ‘‘मोदी की गारंटी’’ के रूप में पेश कर रहे थे। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है तथा दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 155 सीट पर बढ़त के साथ लगातार पांचवीं बार सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि कांग्रेस 73 सीट पर आगे है। भाजपा राजस्थान में भी सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। भाजपा 113 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर। राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था। रुझानों में कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दिख रही है जहां वह 40 सीट पर और भाजपा 47 सीट पर आगे है। राजनीतिक रूप से खुद को मजबूत करने की कोशिशों में कांग्रेस तेलंगाना में हैट्रिक की उम्मीद कर रही के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस से सत्ता छीन सकती है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 61 सीट पर आगे है जबकि बीआरएस 38 सीट पर आगे है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प्रमोद कृष्णम अपनी ही पार्टी कांग्रेस पर भड़के, कहा- सनातन का श्राप ले डूबा
Next Post: राजस्थान CM पद की रेस में कौन है सबसे आगे? वसुंधरा राजे, गजेंद्र शेखावत, बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया