Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
nayantara

नयनतारा ने ‘अन्नपूर्णी’ फिल्म विवाद पर मांगी माफी

Posted on January 20, 2024 By Chhavi Singh

अभिनेत्री नयनतारा ने अपनी हाल में आई तमिल फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ के लिए माफी मांगी है। फिल्म के ओटीटी मंच पर रिलीज होने एक हफ्ते बाद निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया गया था और इसके बाद फिल्म को नेटफ्लिक्स से हटा दिया गया था।
फिल्म ‘जवान’ में काम कर चुकी अभिनेत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि फिल्म ‘प्रेरणा देने के लिए बनाई गई है, न कि विवाद पैदा करने के लिए।’ नयनतारा ने कहा, ‘जय श्री राम। यह पत्र मैं भारी मन और हमारी फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ से संबंधित हालिया विवादों को लेकर लिख रही हूं। ‘अन्नपूर्णी’ को बनाने का प्रयास केवल सिनेमा के लिए नहीं किया गया था बल्कि यह तो प्रेरणा और कभी हार न मानने की भावना पैदा करने का प्रयास था।’ उन्होंने कहा, ‘इसका उद्देश्य जीवन की यात्रा को प्रतिंिबंबित करना है जहां हम सीखते हैं कि दृढ़ इच्छाशक्ति से बाधाओं को कैसे दूर किया जा सकता है। एक सकारात्मक संदेश साझा करने के हमारे प्रयास में हमने लोगों की भावनाओं को अनजाने में चोट पहुंचाई है।’
‘अन्नपूर्णी’ में अभिनेत्री ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जिसका लक्ष्य देश में सर्वश्रेष्ठ शेफ बनना है लेकिन अपने सपने को साकार करने के लिए उसे मांसाहारी भोजन पकाना पड़ता है। नीलेश कृष्णा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल दिसम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसके चार हफ्तों के बाद नेटफ्लिक्स पर आई थी। फिल्म को लेकर बीते सप्ताह तब विवाद खड़ा हो गया जब नयनतारा और निर्माताओं के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतों में आरोप लगाया गया कि फिल्म के कुछ दृश्यंिहदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं। आरोपों के अनुसार फिल्म में भगवान राम के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की गई है और यह ‘लव जिहाद’ को भी बढ़ावा देती है। विवाद के बीच फिल्म को निर्माताओं ने नेटफ्लिक्स से हटा दिया था। नयनतारा ने अपने पोस्ट में कहा कि फिल्म के जरिए टीम एक सकारात्मक संदेश साझा करना चाहती थी और उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली फिल्म को स्ट्रींिमग मंच से हटा दिया जाएगा।

मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: झारखंड : ‘मुख्यमंत्री कानून से ऊपर नहीं, एजेंसी अपना काम कर रही’ : राज्यपाल राधाकृष्णन
Next Post: भक्षक का टीजर रिलीज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया