Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
samrat chaudhry

नीतीश बाबू, क्या आपको याद है कि लालू यादव ने आपको कितना पिटवाया था? Bihar CM पर भड़के सम्राट चौधरी ने याद दिलाई पुरानी बात

Posted on October 11, 2023 By Chhavi Singh

बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बुधवार को अपने पिता पर की गई टिप्पणी को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुमार यह कैसे भूल सकते हैं कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अतीत में उनके साथ कितना बुरा व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं नीतीश बाबू, क्या आपको याद है कि लालू यादव ने आपको कितना पिटवाया था? गोरौल में लालू के गुंडों ने आपके साथ कैसे मारपीट की। आपको उन यादों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया, लव-कुश समुदाय ने कुमार को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन उन्होंने उन्हें धोखा दिया।

भाजपा नेता ने कहा, नीतीश कुमार किसी के नहीं हुए। यह किसके हुए लालू प्रसाद के बेटे के। आप जनता के ही नहीं हो पाए। इसलिए अब जनता ही आपको उखाड़ कर फेंक देगी। चौधरी ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने (कुमार) कहा कि उन्होंने मेरे पिता का सम्मान किया और राजनीति में उनकी मदद की। जद-यू नेता मेरे पिता से 20 साल छोटे हैं। जब कुमार हाफ पैंट पहनकर घूमते थे, तब मेरे पिता देश की सेवा कर रहे थे। वह सेना में थे। उन्होंने देश के लिए तीन युद्ध लड़े और फिर राजनीति में प्रवेश किया।

इससे पहले दिन में, सीएम ने चौधरी और उनके पिता शकुनी चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर दिन पार्टियां बदलते रहते हैं। कुमार ने कहा, “शकुनी चौधरी ने हमें छोड़ दिया। वह आज कहां खड़े हैं? मुझे उनके बारे में क्यों बात करनी चाहिए? इसका कोई मतलब नहीं है। उनके शब्दों का भी कोई मतलब नहीं है। वह इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि क्या बोलें और क्या नहीं।” जद-यू नेता शकुनी 2015 में जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा में शामिल हुए और उनके बेटे अब भाजपा में हैं और बिहार में पार्टी में शीर्ष पद पर हैं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: ‘इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए, मेट्रो पर नहीं’, महिला ने पार्टनर के मुंह में कुल्ला करके दिखाया प्यार
Next Post: चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद, बाकी साढ़े चार साल सोता रहता है विपक्ष : CM Yogi

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया