Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
shoot

पटना में बेखौफ अपराधियों ने की फायरिंग, एक की मौत, दो गंभीर

Posted on December 1, 2023 By Chhavi Singh

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. इसमें एक सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई. वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. पहली घटना मेहंदीगंज थानाक्षेत्र के रानीपुर पैजावा की है. यहां अपराधियों ने घात लगाकर सब्जी व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. जानकारी के अनुसार, अजय कुमार उर्फ सोनू हर दिन की तरह ऑटो पर सवार होकर सब्जी लाने मीठापुर जा रहा था. इसी दौरान रानीपुर पैजावा स्थित पेट्रोल पंप के पास अपराधियों ने उसे घेर लिया और उसपर फायरिंग कर दी. इस दौरान अपराधियों ने अजय को 5 से 6 गोली मारी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली

दूसरी घटना गुरुवार बीती रात की है. खाजेकला थानाक्षेत्र के लोदी कटरा सब्जी मंडी इलाके में अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की. इस घटना दो लोगों को गोली लगी है. दोनों घायलों को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद तौहीद नामक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरे घायल मोहम्मद नौशाद कुरेशी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है. पुलिस दोनों घटना की जांच में जुटी है.

बिहार

Post navigation

Previous Post: पलामूः सीएम से मिले सरकारी कर्मचारी, पुरानी पेंशन योजना लागू करने पर जताया आभार
Next Post: दुबई में प्रधानमंत्री मोदी ने रखा बड़ा प्रस्ताव, समिट की मेजबानी के लिए तैयार भारत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया