Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
durga pooja

पलामू : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सादे लिबास में पुलिसकर्मी तैनात

Posted on October 19, 2023 By Chhavi Singh


प्रमंडल में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है. प्रमंडल क्षेत्र के तीनों जिले पलामू, गढ़वा एवं लातेहार में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां की गई है. लोक भावनाओं को आहत करने एवं सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह बातें प्रमंडलीय आयुक्त मनोज जायसवाल और जोनल आईजी राजकुमार लकड़ा ने कही. दुर्गा पूजा एवं दशहरा को लेकर आईजी सभागार में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. प्रेसवार्ता में उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद भी उपस्थित थे.

आयुक्त और आईजी‌ ने बताया कि पूजा के अवसर पर शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों तथा अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों से सख्ती से निपटा जायेगा. पलामू प्रमंडल में उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है. पलामू जिले में 86, गढ़वा में 100 और लातेहार जिले में 64 उपद्रवियों को अबतक चिन्हित किया गया है. इसके अलावा पूर्व के कांडो में संलिप्त पलामू जिले के 100, गढ़वा के 50 एवं लातेहार जिले के 50 आरोपितों को चिन्हित कर उनकी धर-पकड़ की कार्रवाई चल रही है. इससे अलावा धारा 107 के अंतर्गत पलामू जिले में 2002, गढ़वा में 608 एवं लातेहार जिले में 901 लोगों को नोटिस निर्गत करते हुए तामिल कराया गया है. साथ ही 50 से अधिक व्यक्तियों को बॉड-ऑन किया गया है.

पलामू प्रमंडल क्षेत्र में 1302 पूजा पंडाल
पलामू प्रमंडल में 1302 पूजा पंडाल बनाए गए हैं. पलामू जिला में 581, गढ़वा जिले में 575 और लातेहार जिले में 146 पूजा पंडाल स्थापित किये गये हैं. पूर्व की घटनाओं एवं सीमावर्ती राज्य की सीमाओं पर स्थित पूजा पंडालों को संवेदनशील पूजा पंडाल के रूप में चिन्हित किया गया है. पलामू जिले में 66, गढ़वा में 89, एवं लातेहार जिले में 47 पूजा पंडालों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित करते हुए विशेष निगरानी की जा रही है.

साफ-सफाई के लिए नगर निगम एवं नगर परिषद के माध्यम से पूजा पंडाल के आसपास नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. पूजा समिति द्वारा भी सफाई की अपनी व्यवस्था है. पंडाल में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं होगी. आम श्रद्धालुओं एवं पूजा समिति के सदस्यों से भी अपील की गई है कि वे स्वच्छता को बनाये रखने में प्रशासन को मदद करें.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: मध्य प्रदेश चुनाव में भाजपा के समक्ष सत्ता में वापसी बड़ी चुनौती, नहीं छोड़ना चाहती कोई कसर
Next Post: रांची : पूर्व मंत्री रमेश मुंडा की हत्या के आरोपी राजा पीटर को नहीं मिली बेल, NIA कोर्ट ने खारिज की याचिका

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया