Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
palamu

पलामू : भाकपा माओवादी ने पोस्टर चिपकाकर PLGA की वर्षगांठ को साप्ताहिक दिवस के रूप में मनाने की अपील की

Posted on December 2, 2023 By Chhavi Singh

पलामू जिले के नावा बाजार प्रखंड स्थित सोहदागखुर्द पंचायत में नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर चिपकाकर नक्सलियों ने नावा बाजार प्रखंड में अपनी उपस्थिति दर्ज की है. नक्सलियों ने सोड़महुआ विद्यालय और नावा बाजार से सोढ़महुआ होते हुए जमारी से मुसीखाप बन रहे पुल-पुलिया में पोस्टर चिपकाये हैं. इधर नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाने की खबर से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं. वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गयी है.
पोस्टर में नक्सलियों में लिखी कई बातें
– नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर 2 से 8 दिसंबर तक जनमुक्ति छापामार सेना (पीएलजीए) की 23वीं वर्षगांठ और 24वीं स्थापना दिवस को साप्ताहिक दिवस के रूप में जोर-शोर से मनाने की अपील की.
– इसके अलावा पीएलजीआर अभियान को सफल व जनाधार को मजबूत करने की बात पोस्टर में लिखी गयी है.
– छापामार युद्ध को चलायमान रूप में विकसित करने के उद्देश्य से छापामार युद्ध को तेज व विस्तार करने को कहा गया है.
– साहव कृषि क्रांति में व्यापक किसान जनता को गोलबंद करने की बात भी पोस्टर में है.
– मजदुर किसान व व्यापक उत्पीड़ित जनता को सामंतवाद व साम्राज्यवाद विरोधी वर्ग संघर्ष में एक होने पर जोर दिया गया है
– पीएलजीए को विस्तार करने के लक्ष्य से दुश्मनों का सफाया कर हथियार जब्त करने की भी बात लिखी गयी है.
– पीएलजीए को पीएलए में विकसित करने के लिए बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को भर्ती करें (भर्ती केंद्र प्रत्येक गांव का स्कूल भवन, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन)
– आधार इलाके को स्थापित करने के लक्ष्य से गुरिल्ल जोनो के विभिन्न हतैरों में क्रांतिकारी जन कमिटी का निर्माण करे.
-लाल कमांडरों और योद्धाओं की राजनीतिक सैनिक ज्ञान व युद्ध कौशल बढ़ायें.
– पीएलजीए में कमिशनरों व कमानों को विकसित कर केंद्रीय कर्तव्य को पूरा करें.
– क्रांतिकारी प्रचार युद्ध में जनता की सृजनशीलता को प्रस्फूटित कर बड़े पैमाने पर उन्हें शामिल करें.
– पोस्टर में सामंतवाद, साम्राज्यवाद, दलाल, नौकरशाह व पूंजीवाद मुर्दाबाद के नारे लिखे हैं.
– वहीं भारत की नयी जनवादी क्रांति व विश्व सर्वहारा क्रांति जिंदाबाद के भी नारे लिखे हैं.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: कंगारूओं को 20 रन से हराकर भारत ने T-20 सीरीज पर जमाया कब्जा
Next Post: पलामू : सियार के हमले से पांच लोग जख्मी, लोगों में दशहत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया