Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
prasant kishor

प्रशांत किशोर ने एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Posted on August 18, 2023August 18, 2023 By Chhavi Singh

एक बार फिर से प्रशांत किशोर ने जबरदस्त तरीके से नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार के बाहर के यात्राओं को वह गंभीर रूप से नहीं लेते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आपने बंगाल पर मेरा ट्वीट देखा होगा। मैंने तब दावा किया था कि बंगाल में भाजपा के 100 सीट नहीं आएगी और वह सच हुआ। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू को भी चुनौती दे दी।

JDU का भविष्य नहीं
प्रशांत किशोर ने साफ तौर पर कहा कि चाहे जो कर लें, आज मैं लिखकर दे रहा हूं कि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जातियों को 5 सीट भी नहीं आने वाली है। इसको लेकर उन्होंने अपना तर्क भी दिया। प्रशांत किशोर ने बताया कि जदयू का जमीन पर कोई अस्तित्व नहीं बचा है। संगठन नहीं है और नेता भी नहीं है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जदयू की कोई छवि नहीं है। ऐसे में पार्टी को कौन वोट देगा? उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव फिलहाल अभी दूर है लेकिन मैं अभी सब के बारे में नहीं बता सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जदयू का कोई भविष्य नहीं है। जदयू पार्टी का अंतिम काल चल रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने हीं अपनी पार्टी का क्रियाकर्म कर दिया है। अब उनको जदयू की जरूरत नहीं है।

पहले भी साधा था निशाना
प्रशांत किशोर ने दावा किया कि बस नीतीश कुमार को इतनी जरूरत है कि हम मुख्यमंत्री बने रहे चाहे पार्टी में कोई काम हो या ना हो। इससे पहले अपने बयान में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मैं भी बिहार का लड़का हूं। चुनाव इतनी मजबूती से लड़वाऊंगा कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे कर दूंगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मुझे धकियाना इनके बस की बात नहीं। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि जन सुराज व्यवस्था को अगर हम नहीं बनाएंगे लोग यही कहेंगे कि प्रशांत किशोर गांव और प्रखंडों में घूम रहे हैं। इनकी तो कोई ताकत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू यादव और भाजपा के लोग धकिया नहीं सकते हैं।

राज्य, बिहार

Post navigation

Previous Post: ‘आपदा के समय ना हो राजनीति’, बिहारी राजमिस्त्री वाले बयान को लेकर CM Sukhu पर बरसे अनुराग
Next Post: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मौजूदा भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार पर जोरदार हमला बोला

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया