Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
bajrang

बजरंग लौटेंगे बैरंग, अमन, सोनम और किरन ने जीता कांस्य पदक

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

हांगझोउ। चयन ट्रॉयल से बचकर एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले बजरंग पूनिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा और वह हांगझोउ एशियाई खेलों में पदक जीतने में नाकाम रहे जबकि प्रतिभाशाली अमन सहरावत सहित तीन अन्य भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को कांस्य पदक जीते। युवा भारतीय पहलवान सोनम मलिक ने महिलाओं की 62 किग्रास्पर्धा में चीन की जिया लोंग की कड़ी चुनौती को पछाड़कर कांस्य पदक हासिल किया। किरन ने 76 किग्रावर्ग में कांस्य हासिल किया। अमन सेहरावत (पुरुष, 57 किग्रा) से भी स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन उन्हें भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
इस साल अधिकांश समय भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन में बिताने वाले बजरंग पूरी तरह से तैयार नहीं दिखे। उन्होंने दो आसान जीत के साथ शुरुआत की लेकिन ईरान के खिलाड़ी का उनके पास कोई जवाब नहीं था। एशियाई खेलों के चयन ट्रॉयल में हिस्सा नहीं लेने के लिए बजरंग की काफी आलोचना हुई थी। विशाल कालीरमन ने ट्रॉयल जीता था लेकिन इस वर्ग में उन्हें स्टैंडबाई रखा गया था।
पुरुषों की 65 किग्राकी कठिन प्रतियोगिता में पिछले चैंपियन बजरंग को भेजना बाजवा के नेतृत्व वाले पैनल की गलती साबित हुई। पहलवानों के विरोध का एक प्रमुख चेहरा विनेश फोगाट को भी ट्रॉयल्स से बचा लिया गया था, लेकिन, वह चोटिल हो गई और उनकी जगह अंतिम पंघाल को मौका मिल गया। अंतिम ने इन खेलों में कांस्य पदक जीतकर छाप छोड़ी। एक साल के बाद प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी कर रहे बजरंग को पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रास्पर्धा के सेमीफाइनल में ईरान के रहमान अमोजादखलीली के खिलाफ 1-8 से शिकस्त झेलनी पड़ी। वह इसके बाद कांस्य पदक के मुकाबले में जापान के काइकी यामागुची को चुनौती नहीं दे सके।
इससे पहले सोनम और किरन भी महिला वर्ग में अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारकर स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। पांच में से चार भारतीय पहलवानों को शुक्रवार को अंतिम चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: स्वर्ण के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई
Next Post: विश्वकप : पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया