Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
pakistan

विश्वकप : पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराया

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

हैदराबाद। मोहम्मद रिजवान (75 गेंद में 68 रन) और सऊद शकील (52 गेंद में 68 रन) की चौथे विकेट के लिए 117 गेंद में 120 रन की साझेदारी के बाद हारिस राउफ (43 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन से पाकिस्तान ने एकदिवसीय वि कप के अपने शुरुआती मुकाबले में शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को 81 रन से शिकस्त दी। नीदरलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बास डलीडे ने गेंद (62 रन पर चार विकेट) और बल्ले (68 गेंद में 67 रन) से कमाल किया लेकिन उन्हें विक्रमजीत सिंह (67 गेंद में 52 रन) के अलावा टीम के किसी अन्य खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। डलीडे ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी से चार विकेट चटकाए पाकिस्तान की टीम 49 ओवर में 286 रन पर आउट हो गयी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए डलीडे ने विक्रमजीत सिंह ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर नीदरलैंड की उम्मीदों को बनाए रखा था लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद पारी बिखर गयी और पूरी टीम 41 ओवर में 205 रन पर आउट हो गयी। इस साझेदारी के टूटने के बाद राउफ ने मैच के 27वें ओवर में अनिल तेजा (पांच) और स्कॉट एडवर्डस (शून्य) को आउट किया। अफरीदी ने जुल्फिकार को पगबाधा किया जबकि वामहस्त स्पिनर मोहम्मद नवाज ने डलीडे को बोल्ड कर नीदरलैंड की उम्मीदें खत्म कर दी।
विक्रमजीत ने पावरप्ले में शाहीन के खिलाफ प्रभावी बल्लेबाजी करते हुए तीन चौके लगाए। डलीडे ने नवाज की स्पिन लेती गेंद को दर्शकों के पास भेजा। पाकिस्तान की टीम ने शुरुआती ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों और कप्तान बाबर आजम का विकेट गंवा दिया था। डलीडे ने बीच के ओवरों में विकेट चटकाए तो वहीं ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (48 रन पर एक विकेट) और कोलिन ऐकरमैन (39 रन पर दो विकेट) ने हैदराबाद में स्पिनरों की मददगार पिच का फायदा उठाया।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: बजरंग लौटेंगे बैरंग, अमन, सोनम और किरन ने जीता कांस्य पदक
Next Post: बैंकों से नहीं बदल सकेंगे आज के बाद 2000 के नोट, RBI ने दी बड़ी जानकारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया