Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
banda

बांदा में नसबंदी के बाद भी प्रेग्नेंट हो गईं 8 महिलाएं, अब मुआवजा देगा स्वास्थ्य विभाग

Posted on October 29, 2023 By Chhavi Singh

बांदा. यूपी के बांदा में स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब नसबंदी के बावजूद 8 महिलाएं प्रेग्नेंट हो गईं. महिलाओं को जब इस बात की जानकारी हुई कि वह प्रेग्नेंट हैं तो उनके भी होश उड़ गए. इसको लेकर उन्होंने सीएमओ से शिकायत भी की है. जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि यह रूटीन प्रकिया है, हमारे गजट में है. अब इस गड़बड़ी पर पर्दा डालने के लिए 60-60 हजार रुपये का मुआवजा देने की तैयारियां हो रही हैं और महिलाओं से दस्तावेज इकट्ठा करने में जुटा है.
स्वास्थ्य विभाग ’हम दो-हमारे दो’ का स्लोगन देता है, जिसमें गर्भ निरोधक रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से नसबंदी के कैम्प का आयोजन होता है. इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं, लेकिन बांदा में नसबंदी के बाद भी 8 महिलाओं के साथ धोखा हो गया. जब वह प्रेग्नेंट हो गईं तो सीधे स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस पहुंच गईं. बता दें जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत कई सीएचसी में सरकार की तरफ से टारगेट भी दिया जाता है. जिस पर महिलाएं नसबंदी के बाद बेफिक्र हो जाती हैं, लेकिन जब ऐसी गड़बड़ी सामने आती है तो महिलाओं का भी मन बदलता जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में तीन, बिसंडा में दो, बड़ोखर कमासिन और जिला अस्पताल में एक-एक महिलाओं की नसबंदी के बाद प्रेग्नेंट हो गईं. स्वास्थ्य विभाग महिलाओं के दस्तावेज की जांच कर उन्हें मुआवजा देने की प्रक्रिया कर रहा है. नसबंदी में नस बंधने के बाद कभी कभी डिफॉल्ट के केस आ जाते हैं. कहीं एक नस बांधने आदि में समस्या हो जाती है या दूसरी तरफ से गर्भ ठहर जाता है.

डॉक्टर बताया कि यह एक रूटीन प्रक्रिया है, पिछले सालों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जब नसबंदी डिफॉल्ट हो जाती है तो उसके अगले 3 महीने में मुआवजे का प्रावधान है. जहां फ़ाइल बनाकर शासन को भेजी जाती है, जिसके बाद उन्हें 60 हजार रुपये दिया जाता है, लोग दावा भी करते हैं, अब इन महिलाओं के दस्तावेजों की जांच कराई जा रही है, इसे लापरवाही नहीं कह सकते क्योंकि ऐसे केस सामने आते रहते हैं, नसबंदी के बाद डिफॉल्ट हो जाते हैं.

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: मन की बात में खिलाड़ियों की प्रशंसा PM मोदी ने की, कहा- खेलों में भी अब परचम लहरा रहा है देश
Next Post: हमास पर हर मिनट बम गिरा रहा इजरायल, गाजा में सेना ने मचाई तबाही

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया