Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
shah 4

बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला : शाह

Posted on May 24, 2024 By Chhavi Singh

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बिहार के आरा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह भाजपा के उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि 5 चरण का मतदान समाप्त हो चुका है, कल छठे चरण का चुनाव है। 5 चरण में मोदी जी 310 सीट प्राप्त कर सरकार बना चुके हैं। लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो गया है। बिहार में इस बार घमंडिया गठबंधन का खाता भी नहीं खुलने वाला।

अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस और लालू जी का घमंडिया गठबंधन हमें डराता है कि PoK की बात मत करो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। मैं लालू यादव एंड कंपनी से कहना चाहता हूं कि हम तो भाजपा वाले हैं, पाकिस्तान के एटम बम से नहीं डरते। PoK हमारा है, रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे, ये भाजपा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि लालू जी ने वोटबैंक के लालच में यहां जिस पार्टी ‘माले’ को लड़ाया है, गलती से भी अगर ये ‘माले’ जीत गया तो, नक्सलवाद और गोलियां यहां फिर से आ जाएंगी।

उन्होंने सवाल किया कि क्या आप चाहते हो कि आपके खेत खलिहान पर कब्जा हो, अपहरण की इंडस्ट्री चले, लूट-खसोट हो? अगर माले आया तो फिर से यहां यही सब होगा। शाह ने कहा कि अगर ये घमंडिया गठबंधन वाले फिर से आएंगे, तो गरीबों के लिए चल रही सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको लालू का जंगलराज चाहिए या नरेन्द्र मोदी जी का गरीब कल्याण चाहिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस, लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी हमारे पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर डाका डालना चाहते हैं।

शाह ने कहा कि कर्नाटक में इन्होंने 5% आरक्षण मुसलमानों को दिया, हैदराबाद में 4% आरक्षण मुसलमानों को दिया और ममता बनर्जी ने कई मुस्लिम जातियों को ओबीसी में जोड़ दिया। कल कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल के इस गैर-कानूनी आरक्षण को रद्द कर दिया है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब तक नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा हैं, तब तक दलित, पिछड़े और आदिवासी के आरक्षण को हम हाथ नहीं लगाने देंगे।

उन्होंने कहा कि यहां (बिहार में) लालू जी एक जमाने में कहते थे – तेल पिलावन, लठिया घुमावन और यहां बाहुबलियों का राज था। क्या आपको ऐसा जंगलराज फिर चाहिए? मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जब तक नरेन्द्र मोदी जी हैं, तब तक यहां जंगलराज वापस नहीं आ सकता। उन्होंने कहा कि लालू जी का पूरा जीवन परिवार के लिए गया है। यादव समाज भी गलत मुगालते में है कि लालू जी यादवों के लिए काम कर रहे हैं। लालू के दोनों लाल बिहार में मंत्री बने, एक पुत्री राज्य सभा में सांसद है, दूसरी पुत्री को सिवान से सांसद बनाया, राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया और राबड़ी देवी के दोनों भाइयों को मंत्री और सांसद भी लालू जी ने बनाया। लालू जी के मन में आपके लिए कोई जगह नहीं है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: हनीट्रैप में फंसा था बांग्लादेश से सांसद, हत्या के बाद शरीर की उतारी गई खाल, मिटाया गया नामोनिशान, CID का खुलासा
Next Post: स्वाति मालीवाल मामले में विभव कुमार को बड़ा झटका, 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया