Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
anurag thakur

बीआईए के पदाधिकारी मिले अनुराग ठाकुर व हरदीप पुरी से

Posted on November 2, 2023November 2, 2023 By Chhavi Singh

मंत्रियों ने दिया हरसंभव सहयोग का आासन


नई दिल्ली। भारतीय इंफ्लूएंसर एसोसिएशन (बीआईए) के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर व केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी से उनके आवास पर मुलाकात कर उन्हें संगठन के कार्यकलापों के बारे में जानकारी दी। दोनों मंत्रियों ने संगठन के गठन का स्वागत करते हुए उन्हें हरसंभव मदद देने का आासन दिया। संगठन के पैट्रन इन चीफ भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश एमएन वेंकटचलैया हैं। जबकि पैट्रन प्रदीप राय हैं। दोनों मंत्रयों से मुलाकात करने वालों में बीआईए के पैट्रन श्री राय, राजश्री राय, नीलकांत बख्शी, विराज सेठ, अंकित बायानपुरिया, गौरव चौधरी, अनुनय सूद, अजितेश पांडेय, सुरेश कुमार थे।

अनुराग ठाकुर ने बीआईए के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सराहनीय प्रयास है, जिससे हमें इंफ्लूएंसर के साथ होने वाली कठिनाइयों से निपटने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में साइबर बुलिंग बात-बात पर ट्रोल और अन्य प्रकार की घटनाएं हो रही हैं, वहां ऐसे संगठन की भूमिका अहम हो जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर काम करेगा।
पुरी ने बीआईए के गठन का स्वागत करते हुए कहा कि इंफ्लूएंसर की स्वतंत्रता बनी रहे, इसके लिए संगठन को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन को ऐसे इंफ्लूएंसर को बढ़ावा देने, उनकी मदद के लिए काम करना चाहिए, जो अभी इस क्षेत्र में नए हैं। यह संगठन एक सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी के रूप में इंफ्लूएंसर के हितों एवं उनके अधिकारों के लिए काम करेगा और उभरते हुए इंफ्लूएंसर के लिए मौलिक संसाधनों और अवसरों को प्रदान करेगा। इनके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम और मेंटरशिप जैसे कार्यक्रम के जरिए मदद करने का प्रयास करेगा। संगठन के सदस्यों ने बताया कि कई बार इंफ्लूएंसर कानूनी प्रक्रिया में उलझ जाते हैं। ऐसे में संगठन उनके लिए खड़ा होगा और उनकी हरसंभव मदद करने का प्रयास करेगा। अभी इस संगठन के साथ 10 हजार से ज्यादा इंफ्लूएंसर जुड़े हुए हैं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिवाली से पूर्व मार्शलों के बकाया वेतन का हो भुगतान : केजरीवाल
Next Post: सिराज के सामने पस्त हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत को दिलाई चौथी सफलता

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया