Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
siraj

सिराज के सामने पस्त हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज, भारत को दिलाई चौथी सफलता

Posted on November 2, 2023 By Chhavi Singh

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच वर्ल्ड कप का 33वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम के सामने 358 रन का टारगेट रखा। वहीं टॉस गंवा कर भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 357 रन बनाए। इस दौरान शुबमन गिल (92), विराट कोहली (88) और श्रेयस अय्यर (82) अपने शतक से चूक गए। वहीं श्रीलंका की तरफ से दिलशान मदुशंका ने 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने 10 ओवर में 80 रन देकर 5 विकेट चटकाए।

हालांकि, भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मदुशंका ने भारत को रोहित शर्मा के रूप में बड़ा झटका दिया। कप्तान रोहित महज 4 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद शुबमन गिल और विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए बखूबी मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 189 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। लेकिन 30वें ओवर में गिल के आउट होने के बाद ये पार्टनरशिप खत्म हो गई। उसके बाद भारत ने तीसरा विकेट विराट कोहली के रूप में गंवाया। कोहली को मदुशंका ने 32वें ओवर में पवेलियन भेजा। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की. राहुल ने 19 गेंदों में 21 रन बनाए। राहुल को दुष्मंथा चमीरा ने 40वें ओवर में हेमंथा को लपकवाया।

सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल सके। उन्होंने 9 गेंदों में 12 रन बाए। सूर्या को मदुशंका ने 42वें ओवर में आउट किया। फिर अय्यर और रविंद्र जडेजा ने छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े लेकिन अय्यर 56 गेंदों में 82 रन की अहम पारी खेलकर मदुशंका के शिकार बन गए। फिर अय्यर के बाद शमी जडेजा का साथ देने आए लेकिन वो भी महज 2 रन बनाकर रनआउट हो गए। फिर भारत का आखिरी विकेट रविंद्र जडेजा के रूप में आउट हुए। जडेजा ने 24 गेंदों में 35 रन की अहम पारी खेली।

खेल

Post navigation

Previous Post: बीआईए के पदाधिकारी मिले अनुराग ठाकुर व हरदीप पुरी से
Next Post: मध्य प्रदेश : चुनाव के नतीजे आएंगे मुझे नहीं पता कि मैं जेल में रहूंगा या बाहर रहूंगा : केजरीवाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया