Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ambulens

बीच रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से गई गर्भवती की जान

Posted on September 16, 2023 By Sanchar Times News

धनबाद। 108 एंबुलेंस के खराब होने पर गर्भवती महिला की जान जाने पर धनबाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्सकीय सेवा के लिए चलाई जा रही 108 एम्बुलेंस की लचर व्यवस्था से खुद मरीजों की जान जा रही है।

सिविल सर्जन अपने स्तर से मामले की जांच कर रहे हैं। धनबाद में 108 एम्बुलेंस की संख्या 38 है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कबाड़ एंबुलेंस से ही मरीजों की सेवा दी जा रही है। धनबाद में 25 पुराने 108 एंबुलेंस हैं। इसमें से 10 एम्बुलेंस पूरी तरह से कबाड़ हो गए हैं।
बाकी एंबुलेंस कई तकनीकी कारणों की वजह से ठीक से काम नहीं कर पा रहा। वहीं, रांची मुख्यालय की ओर से पिछले महीने अगस्त में 108 नं के 9 एंबुलेंस धनबाद भेजे गए हैं। लेकिन इन एंबुलेंस के लिए विशेषज्ञ टेक्नीशियन चालक और नर्स की बहाली अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद नई एंबुलेंस को भी चलाया जाने लगा है।

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से गर्भवती 20 वर्षीय शांति देवी की मौत 108 एंबुलेंस से ले जाने के कारण महुदा में हो गई थी। महुदा में एंबुलेंस खराब हो गया था। लगभग 2 घंटे तक एंबुलेंस बनाया नहीं जा सका और मरीज की जान चली गई।

108 एंबुलेंस के मैनेजर संजय कुमार दशौंधी ने अपनी सफाई में बताया कि मरीज के लिए नया एंबुलेंस भेजा गया था। लेकिन उसमें कुछ खामियां आ गई। सूचना पर दूसरे एंबुलेंस को वहां भेजा गया, लेकिन बैंक मोड़ सहित अन्य जगहों पर काफी जाम मिला। तय स्थान पर जाने में दूसरे एंबुलेंस को देरी हो गई।

नये एंबुलेंस के लिए 20 से ज्यादा चालक और कर्मचारियों की कमी
धनबाद में नये एंबुलेंस के लिए मैनपावर की बहाली नहीं हो पाई है। लगभग 20 चालक, इमरजेंसी तकनीशियन और नर्स की कमी है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो इसके लिए मुख्यालय और जिला स्तर से भी बहाली की प्रक्रिया की जा रही है। दूसरी ओर, ऐसे में बिना मैन पावर के एंबुलेंस को चलाना मरीजों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: 14 टीवी पत्रकारों के शो का बहिष्कार करेगा विपक्षी गुट
Next Post: Jharkhand : खेत-खलिहान बने खेल के मैदान, स्टेडियम 20 सालों से महज सपना

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया