Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
paddy

बोकारो : बेमौसम बारिश से धान व सब्जी की फसलों को भारी नुकसान

Posted on December 6, 2023 By Chhavi Singh

चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर बोकारो जिले में भी दिखने लगा है. तूफान से पूरे जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से कनकनी बढ़ गई है. वहीं, बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बनकर आई है. खेतों तैयार धान, सब्जी समेत अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है. धान की फसल पककर खेतों में पड़ी है. उंचाई वाले खेतों में धनकटनी हो चुकी है. बाकी बचे बहियार व कनाली खेतों में धान की कटाई नहीं हो पाई है. बारिश में फसल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है.

जिन किसानों ने धान की फसल काटकर खलिहान में गांज लगाई है, उन्हें भी इस बारिश से नुकसान होगा. इसके अलावा क्षेत्र के हजारों किसानों ने आलू की खेती की है. बारिश में आलू की फसल को पाला मार सकता है. इसके अलावा खेतों में लगी गोभी, टमाटर, प्याज, गाजर समेत अन्य फसलों के भी नष्ट होने या पैदावार कम होने का खतरा है.

बारिश के अभाव में देर से हुई धनरोपनी : कृषि विशेषज्ञ

बनो किसान संस्था के निदेशक ने कहा कि इस साल मानसून समय पर नहीं आया. अगस्त-सितंबर में कम बारिश होने की वजह से किसानों ने देर से धनरोपनी की. इस कारण इस साल धान की फसल तैयार होने में देर लग रही है. धान की तैयार फसल को इस बारिश से ज्यादा नुकसान होने की आशंका है. उन्होंने किसानों को आलू की फसल को बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करने की सलाह दी है.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: विधानसभा चुनाव जीतकर आए भाजपा के दस सांसदों ने संसद की सदस्यता से दिया इस्तीफा
Next Post: संसद पर हमले की धमकी के बाद दिल्ली पुलिस सतर्क

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया