Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
pm modi

भारत के लिए चीन के साथ रिश्ते अहम और महत्वपूर्ण : पीएम मोदी

Posted on April 11, 2024April 11, 2024 By Sanchar Times News

सीमा पर चीन से तनाव के बीच PM मोदी ने जताई रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद, पड़ोसी को दिया ये संदेश
भारत और चीन के बीच स्थिर और शांतिपूर्ण संबंध दोनों देशों के साथ साथ पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। ये बातें प्रधानमंत्री मोदी ने एक साक्षात्कार के दौरान कही हैं। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई है कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर रचनात्मक द्विपक्षीय जुड़ाव की मदद से दोनों देश सीमाओं पर शांति बहाल करने में सक्षम होंगे।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए चीन के साथ रिश्ते अहम और महत्वपूर्ण हैं और मेरा यह मानना है कि हमें अपनी सीमाओं पर लंबे समय से चली आ रही तनाव स्थिति को देखते हुए तत्काल बातचीत करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच शांतिपूर्ण संबंध न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आशा जताई कि राजनयिक और सैन्य स्तरों पर सकारात्मक जुड़ाव की मदद से दोनों देश अपनी सीमाओं पर शांति बहाल करने में सक्षम होंगे।


पाकिस्तान के साथ संबंधों के बारे में पूछे जाने पर पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को पदभार संभालने पर बधाई दी है और कहा है कि भारत ने हमेशा आतंक और हिंसा से मुक्त माहौल में शांति, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने की वकालत की है।


जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके बाद से जम्मू कश्मीर में व्यापक सकारात्मक बदलावों को प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि वो पिछले महीने जम्मू-कश्मीर गए थे और वहां अब लोगों के जीवन में एक नई उम्मीद जगी है और अब लोग शांति से जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2023 में 21 मिलियन से अधिक पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया क्योंकि वहां आतंकवादी घटनाओं में उल्लेखनीय गिरावट आई है।


प्रधानमंत्री ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के महत्व पर पर भी जोर डाला। उन्होंने कहा कि श्री राम का नाम हमारी राष्ट्रीय चेतना पर अंकित है। भगवान राम जीवन ने हमारी सभ्यता में विचारों और मूल्यों की रूपरेखा तय की है। उन्होंने कहा कि 11 दिनों के विशेष अनुष्ठान के दौरान मैंने उन तीर्थों की यात्रा की, जहां श्री राम के पदचिह्न हैं। प्रधानमंत्री के अनुसार श्री राम की अपने जन्मस्थान पर वापसी राष्ट्र के लिए एकता का ऐतिहासिक क्षण था। यह सदियों की दृढ़ता और बलिदान की पराकाष्ठा थी। जब मुझे समारोह का हिस्सा बनने के लिए कहा गया, तो मुझे पता था कि मैं 1.4 अरब देशवासियों का प्रतिनिधित्व करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं इसे एक दिव्य आशीर्वाद के रूप में देखता हूं कि मैं 1.4 अरब भारतीयों के प्रतिनिधि के रूप में अभिषेक समारोह के दौरान मौजूद रहा।


आगामी लोकसभा चुनाव पर मोदी ने कहा कि उनकी सरकार के पास वादों को पूरा करने का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि दूसरे कार्यकाल के अंत तक लोकप्रिय सरकारें भी समर्थन खोने लगती हैं। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कुछ देशों में सरकारों के प्रति असंतोष बढ़ा है लेकिन भारत एक अपवाद के रूप में खड़ा है। उन्होंने दावा किया भारत में भाजपा सरकार के लिए लोगों का समर्थन बढ़ रहा है। भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 के आम चुनावों में 600 मिलियन से अधिक लोगों ने मतदान किया और अब 970 मिलियन से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भाई मुझे बचा लो…मैं आम के बाग में हूं….कुछ लड़के मेरे साथ गलत हरकत कर रहे हैं, पहुंचा युवक तो पेड़ से लटकी मिली
Next Post: अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को हटाया गया, विजलेंस विभाग ने जारी किया आदेश

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया