Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
sandhu

भारत एवं अमेरिका के संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव, दीर्घकालिक रिश्ते का दायरा अभी और बढ़ेगा : संधू

Posted on January 28, 2024 By Chhavi Singh

वाशिंगटन। अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत एवं अमेरिका के संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं जो कि द्विपक्षीय संबंधों की अभी सिर्फ शुरुआत है तथा इस दीर्घकालिक रिश्ते का दायरा अभी और बढ़ेगा। संधू ने यहां गणतंत्र दिवस समारोह में भारतीय अमेरिकियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि यहां रह रहे भारतीयों की दूसरी पीढ़ी भारत से जुड़ी रहे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि आज भारत में अमेरिका-भारत संबंधों में भी क्रांतिकारी बदलाव हो रहे हैं और इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे और आपके परिवार भारत के बारे में जागरूक हों, भारत से जुड़े रहें।’’ संधू 35 से अधिक वर्षों की सेवा के बाद इस महीने के अंत में विदेश सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
संधू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पूंजी और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भारत में आने से सभी युवा भारतीय अमेरिकियों को नौकरी के अधिकतर अवसर प्राप्त करने का विशिष्ट अवसर मिलेगा। संधू ने कहा, ‘‘इसलिए न केवल भावनात्मक, सांस्कृतिक और कई अन्य कारणों से, बल्कि आर्थिक और व्यावसायिक कारणों से भी भारत से जुड़े रहें।’’ ‘नेशनल काउंसिल ऑफ एशियन इंडियन एसोसिएशन’ ने वर्जीनिया के मैकलीन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। निवर्तमान राजदूत को भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका के लिए समुदाय के नेताओं द्वारा सम्मानित भी किया गया।

संधू ने ‘इंडियन अमेरिकन बिजनेस इम्पैक्ट ग्रुप’ द्वारा आयोजित एक अन्य विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह तो भारत-अमेरिका संबंध की अभी शुरुआत भर है। उन्होंने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि हमने अभी सिर्फ शुरुआत की है। इन सभी क्षेत्रों में यह रिश्ता दूर तक जाने वाला है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले से ही एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के विभिन्न आयामों के बारे में सुन रहे हैं। भारत एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष या विश्व बैंक के किसी भी अनुमान को देखें तो दुनिया की अर्थव्यवस्था को उबारने में भारत बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।’’ संधू ने दोहराया कि करियर की संभावनाओं, नौकरियों और अपने बच्चों के विकास के लिए भारतीय अमेरिकियों को भारत से जुड़े रहना चाहिए।

Post Views: 1
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बनाने का खतरा
Next Post: स्किन ही नहीं बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है वैसलीन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया ट्रोल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया