Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
skin

स्किन ही नहीं बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मददगार है वैसलीन

Posted on January 28, 2024 By Chhavi Singh

सर्दियों के मौसम में बालों और त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि सर्दियों में बाल रूखे तो स्किन ड्राई हो जाती है। हांलाकि इस समस्या से निपटने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन क्या आप बालों की ड्राईनेस से होने वाले नुकसान के बारे में जानते हैं। क्योंकि जब स्कैल्प में ड्राइनेस अधिक बढ़ने लगती है, तो बाल ज्यादा मात्रा में टूटने लगते हैं। इसलिए स्कैल्प की ड्राईनेस को कभी हल्के में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए।
वैसे सर्दियों के मौसम में हम सभी वैसलीन का इस्तेमाल काफी करते हैं। यह फटी स्किन को बहुत अच्छे से रिपेयर करता है। लेकिन आपको बता दें कि वैसलीन सिर्फ स्किन नहीं बल्कि बाल संबंधी कई समस्याओं को भी दूर कर सकती है। ऐसे में अगर आप भी बाल संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

दोमुंहे बाल

जहां एक ओर दोमुहे बालों की वजह से बालों की खूबसूरती कम होने लगती है, तो वहीं इनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। इसलिए समय-समय पर बालों को ट्रिमिंग कराते रहना चाहिए। इसके अलावा इस समस्या को आप वैसलीन की मदद से भी दूर कर सकती हैं। जिस तरह से बालों के एंड्स पर आप तेल अप्लाई करती हैं, ठीक उसी तरह से यदि थोड़ी मात्रा में बालों के एंड्स में वैसलीन लगाती हैं। तो दोमुहे बालों की समस्या से राहत मिल सकती है।

डीप कंडीशनिंग

इसके अलावा बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए डीप कंडीशनिंग काफी जरूरी होती है। इसके लिए आप बालों को हल्का सा गीला कर लें। फिर हथेलियों पर थोड़ा सा वैसलीन लेते हुए इसे स्कैल्प के साथ बालों की लेंथ पर अप्लाई करें। 20 से 30 मिनट तक इसे बालों पर लगाए रखने के बाद शैंपू कर लें।

फ्रिजीनेस होगी दूर

सर्दियों में बालों की फ्रिजीनेस बढ़ जाती है। ऐसे में आप इस समस्या को वैसलीन की मदद से कम कर सकते हैं। बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए वैसलीन को हल्के हाथों से बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों के फ्रिजीनेस की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: भारत एवं अमेरिका के संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव, दीर्घकालिक रिश्ते का दायरा अभी और बढ़ेगा : संधू
Next Post: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 28 रन से जीत लिया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया ट्रोल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया