Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
virat

भारत ने न्यूजीलैंड को विश्व कप में 20 साल बाद हराया, लगातार 5वीं जीत में छाए शमी-विराट

Posted on October 23, 2023 By Chhavi Singh

मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली के दमदार अर्धशतक से भारत ने रविवार को आईसीसी वि कप मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत किया। इस जीत से भारत ने पांच मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। न्यूजीलैंड पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
न्यूजीलैंड के 274 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने कोहली (104 गेंद में 95 रन, आठ चौके, दो छक्के) की श्रेयस अय्यर (33) के साथ तीसरे विकेट की 52, लोकेश राहुल (27) के साथ चौथे विकेट की 54 और र¨वद्र जडेजा (44 गेंद में नाबाद 39) के साथ छठे विकेट की 78 रन की साझेदारी से 48 ओवर में छह विकेट पर 274 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान रोहित शर्मा ने भी (46) रन की उम्दा पारी खेली।
न्यूजीलैंड की तरफ से लॉकी फग्यरुसन ने 63 रन देकर दो विकेट चटकाए। मिशेल सेंटनर ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर एक विकेट हासिल किया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। डेरिल मिशेल ने इससे पहले 127 गेंद में पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 130 रन की पारी खेलने के अलावा रचिन र¨वद्र (75 रन, 87 गेंद, छह चौके, एक छक्का) के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े लेकिन इसके बावजूद टीम 50 ओवर में 273 रन पर आउट हो गई। मिशेल और र¨वद्र की साझेदारी इस मैदान पर किसी भी विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ही बल्लेबाजों को भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने जीवनदान भी दिया।
भारत के लिए शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 54 रन देकर कॅरियर में तीसरी बार पांच विकेट चटकाए। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव महंगे साबित हुए। उन्होंने 73 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मोहम्मद सिराज (45 रन पर एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (45 रन पर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक-एक विकेट अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट के दौरान पहली बार दबाव में दिखे। टीम अंतिम 13 ओवर में 68 रन ही बना सकी।
वि कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 मैच में यह भारत की चौथी जीत है जबकि पांच मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा। भारत ने न्यूजीलैंड को वि कप में पिछली बार 20 साल पहले 2003 में सेंचुरियन में हराया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत को रोहित शर्मा (46) और शुभमन गिल (26) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित शुरू से ही अच्छी लय में दिखे। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर चौके से खाता खोलने के बाद उनकी और मैट हेनरी की गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया।
गिल ने सतर्क शुरुआत के बाद बोल्ट और हेनरी पर दो-दो चौके मारे और आठवें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचाया। रोहित ने हेनरी और सेंटनर पर छक्के मारे लेकिन लॉकी फग्यरुसन की पहली ही गेंद को विकेटों पर खेल गए। उन्होंने 40 गेंद का सामना करते हुए चार छक्के और इतने ही चौके मारे। गिल भी फग्यरुसन के अगले ओवर में र्थड मैन पर मिशेल को कैच दे बैठे। वह इस पारी के दौरान वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। गिल ने 38 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने इसके बाद पारी को आगे बढाया। अय्यर ने फग्यरुसन पर दो चौकों के साथ शुरुआत की और फिर उन पर एक और चौके के साथ 15.4 ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया जिसके बाद घने कोहरे के कारण लगभग 15 मिनट तक खेल रुका रहा। मैच दोबारा शुरू होने पर कोहली ने फग्यरुसन पर दो चौके मारे। अय्यर ने भी र¨वद्र का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन बोल्ट की बाउंसर को डीप स्क्वायर लेग में कॉनवे के हाथों में खेल गए। उन्होंने 29 गेंद में छह चौकों से 33 रन बनाए। कोहली को इसके बाद राहुल के रूप में एक और उम्दा जोड़ीदार मिला। राहुल ने फग्यरुसन पर चौके से खाता खोला और फिर रचिन र¨वद्र पर भी चौका मारा।

खेल

Post navigation

Previous Post: भारत-कनाडा के रिश्ते कठिन दौर में : जयशंकर
Next Post: दिल्ली में लगातार खराब हो रही हवा, 8 और हॉटस्पॉट की पहचान, सरकार उठा रही ये कदम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया