Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
devki nandan thakur

मनुष्यों में भगवान के पास पहुंचने की शक्ति : देवकीनंदन ठाकुर

Posted on November 24, 2023 By Sanchar Times News

पलामू : श्रीमद् भागवत पुराण कथा सुनने से अभीष्ट कामना की पूर्ति होती है. मनुष्य को सद्गति मिलती है. संसार के बंधन से मुक्ति मिलती है. उक्त बातें ख्याति प्राप्त श्रीमद् भागवत कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कही. वे गुरुवार को स्थानीय हाउसिंग कॉलोनी में परशुराम युवा वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित कथा कार्यक्रम में बोल रहे थे. इसके पूर्व उषा पांडेय व गुरु पांडेय ने श्रीमद्भागवत पुराण की आरती कर कथा की शुरुआत कराई.


भागवत कथा सुनने से अभीष्ट कामना की होती है पूर्ति : देवकीनंदन

देवकीनंदन ने भागवत कथा का श्रवण कराते हुए एक प्रसंग की रोचक चर्चा की. कहा कि राधा रानी ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा कि आप उदास क्यों रहते हैं. श्री कृष्ण ने कहा कि कलियुग में मनुष्य की गति व कर्म देखकर उदास हैं. राधा रानी के पुनः पूछने पर श्री कृष्ण ने कहा कि मनुष्य में वह शक्ति है कि भागवत महापुराण की कथा सुन ले तो वह उनके पास पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि कलयुग में लोग माया-मोह के चक्कर में पड़ जाते हैं. यही दुख का असली कारण है. पूछा कि कोई रिश्तेदार जन्म व मरण के समय की श्वासों का मोल दे सकता है क्या. कहा कि जन्म व मरण के समय श्वास देने वाले ईश्वर का भक्त बनें. कहा कि मानव वही है, जो ईश्वर, माता-पिता व गुरुजनों के प्रति अपना समर्पण रखे. शास्त्रों के अनुसार जिएं.

गलत फ्रेंड के चक्कर में बर्बाद हो रहे बच्चे”

देवकीनंदन ने एक प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि बच्चे माता-पिता की बात नहीं मानते. गलत फ्रेंड के चक्कर में बर्बाद हो जाते हैं. ऐसे फ्रेंड उन्हें मझधार में छोड़ देते हैं. कहा कि बच्चे माता-पिता के विरुद्ध कभी नहीं जाएं. बच्चों के सबसे बड़े हितैषी मां-बाप होते हैं. श्रीमद् भागवत महापुराण के एक प्रसंग की चर्चा करते हुए देवकीनंदन ने कहा कि सुख व दुख कर्मों के आधार पर तय होते हैं. अच्छे कर्म करेंगे तो कोई दुखी नहीं कर सकता. बुरे कर्म करके सुखी दिखने वाले वास्तव में सुखी नहीं होते हैं. अंदर से वैसे व्यक्ति बड़े ही दुखी होते हैं. कहा कि मन से बड़ा शत्रु व दोस्त कोई नहीं होता. दुनिया नुकसान पहुंचाए तो भरपाई संभव है लेकिन मन रूपी शत्रु नुकसान करें तो भरपाई असंभव है. कहा कि मन को हमेशा सत्कर्मों की ओर ले जाना चाहिए. देवकीनंदन ठाकुर ने भगवान शिव द्वारा माता पार्वती को भागवत कथा सुनाए जाने के प्रसंग को विस्तार से श्रवण कराया. उन्होंने उपस्थित भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा ध्यान से सुनने का आह्वान किया.

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: लश्कर के कमांडर समेत दो आतंकी ढेर
Next Post: पलामू: समय पर नहीं पहुंचते पदाधिकारी-कर्मचारी, 11 बजे के बाद भी दफ्तरों में सन्नाटा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया