Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
job

पलामू: समय पर नहीं पहुंचते पदाधिकारी-कर्मचारी, 11 बजे के बाद भी दफ्तरों में सन्नाटा

Posted on November 24, 2023 By Sanchar Times News

बच्चों की बदमाशी पर पहले बुजुर्ग डांटते हुए कहते थे कि क्या तुम लाट साहब हो. क्योंकि अंग्रेज के जमाने में लाट साहब की तूती बोलती थी और वे अपनी मर्जी के मुताबिक काम करते थे. यही स्थिति पलामू समाहरणालय में देखा जा सकता है, जहां पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी मनमर्जी के मुताबिक दफ्तर आते और जाते हैं. पलामू जिले के कई पदाधिकारी समय से ऑफिस नहीं पहुंचते. इतना ही नहीं वे ऑफिस से गायब भी रहते हैं. पूछे जाने पर फिल्ड का दौरा का बहाना बनाया जाता है. भले ही सरकार का आदेश हो कि पदाधिकारी समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरा करें, लेकिन पलामू के पदाधिकारी और कर्मचारी आदेश को ठेंगे पर रखते हैं. बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी को सुबह 10 से शाम 5.30 तक कार्यालय में उपस्थित रहने का आदेश दिया है. मगर अधिकांश अधिकारी, कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे. बुधवार की सुबह 11 बजे के बाद भी पलामू उपायुक्त को छोड़ एक भी अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे. हालांकि ऑफिस खुल गया था लेकिन पदाधिकारी और कर्मचारी नदारद थे.

समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने पर होगी कार्रवाई : शशि रंजन
डीसीसी, परिवहन पदाधिकारी, समाज कल्याण पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक, उप निर्वाचन पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, जिला खाद आपूर्ति पदाधिकारी, आर्म्स पदाधिकारी, विशेष प्रमंडल पदाधिकारी जिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी भी 11 बजे के बाद भी आपने कार्यालय नहीं पुहंच पाये थे. इस बाबत पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने कहा कि समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वाले पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी. एक दिन का अटेंडेंस काटने के साथ ही वेतन भी रोक दिया जायेगा.

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: मनुष्यों में भगवान के पास पहुंचने की शक्ति : देवकीनंदन ठाकुर
Next Post: लातेहार : प्रोन्नति व अन्य समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने डीसी से की मुलाकात

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया