Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
maharastra

महाराष्ट्र में उग्र हुआ मराठा आरक्षण

Posted on October 31, 2023 By Chhavi Singh

महाराष्ट्र के बीड जिले के माजलगाव से राकांपा विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास को आग के हवाले करने के शीघ्र बाद, मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के एक समूह ने स्थानीय नगरपालिका परिषद भवन की पहली मंजिल को आग लगा दी और वहां तोड़फोड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में डंडों से लैस मराठा आरक्षण समर्थकों ने छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर में भाजपा विधायक प्रशांत बांब के कार्यालय में तोड़फोड़ की। दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधायक सोलंकी के आवास को आग के हवाले करने के बाद, मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं का एक समूह माजलगाव नगरपालिका परिषद भवन गया, जो पारली रोड के पास स्थित है। उन्होंने वहां तोड़फोड़ की। यह घटना मुंबई से 400 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित माजलगाव में दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। इन लोगों ने डंडों और पत्थरों से भवन की खिड़कियों के कांच तोड़ डाले।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, उपद्रवी भवन की पहली मंजिल पर गए और उसे आग के हवाले कर दिया तथा वहां मौजूद फर्नीचर जला दिया। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। उन्होंने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि नगरपालिका परिषद भवन को आग के हवाले करने वालों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में एक मामला दर्ज करने की प्रक्रिया भी जारी है। पुलिस ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर जिले के गंगापुर में हुई दूसरी घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उसने बताया कि मराठा आरक्षण समर्थकों के एक समूह ने भाजपा विधायक बांब के कार्यालय के अंदर रखा फर्नीचर और कमरे की खिड़कियों के कांच तोड़ डाले, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। ¨हसा और आगजनी की ये घटनाएं ऐसे वक्त हुई हैं, जब आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में 25 अक्टूबर से आमरण अनशन कर रहे हैं। वह मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन के दूसरे चरण के तहत अनशन पर बैठे हैं।

राज्य

Post navigation

Previous Post: सिंघम अगेन से रणवीर सिंह
Next Post: आधी आबादी को नजरअंदाज करके कोई भी समाज सशक्त नहीं हो सकता : योगी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया