Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
cricket 1

राजस्थान को हराकर हैदराबाद फाइनल में

Posted on May 25, 2024May 25, 2024 By Chhavi Singh

हेनरिक क्लासेन के अर्धशतक के बाद बाएं हाथ के स्पिनरों शाहबाज अहमद और अभिषेक शर्मा के फिरकी के जादू से सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। सनराइजर्स के 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम ध्रुव जुरेल (35 गेंद में नाबाद 56, सात चौके, दो छक्के) और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (42) की उम्दा पारियों के बाजवूद सात विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

सनराइजर्स की ओर से शाहबाज ने 23 रन देकर तीन जबकि अभिषेक ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। सनराइजर्स ने इससे पहले क्लासेन (34 गेंद में चार छक्कों से 50 रन) के अर्धशतक से नौ विकेट पर 175 रन बनाए। क्लासेन ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (34) के साथ चौथे विकेट के लिए 42 और शाहबाज (18) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी भी की। राहुल त्रिपाठी ने भी (37) उपयोगी पारी खेली। रॉयल्स की ओर से आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट ने तीन-तीन विकेट चटकाए जबकि संदीप शर्मा (25 रन पर दो विकेट) ने दो विकेट हासिल किए। फाइनल रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स ने पावर प्ले में सलामी बल्लेबाज टॉम कोहलर-कैडमोर (10) का विकेट गंवाकर 51 रन बनाए। जायसवाल ने भुवनेर के पहले ओवर में छक्का जड़ा और फिर इस तेज गेंदबाज की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए। कोहलर-कैडमोर ने सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस पर चौका मारा लेकिन फिर इसी ओवर में गेंद को हवा में लहराकर त्रिपाठी को कैच दे बैठे। जायसवाल ने छठे ओवर में भुवनेर को निशाना बनाते हुए तीन चौके और एक छक्के से 19 रन जुटाए। जायसवाल ने शाहबाज का स्वागत छक्के के साथ किया लेकिन दो गेंद बाद इसी शॉट को दोहराने की कोशिश में अब्दुल समद को कैच दे बैठे। उन्होंने 21 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के मारे।

कप्तान संजू सैमसन (10) भी अगले ओवर में अभिषेक की गेंद पर एडेन मार्कराम के हाथों लपके गए। रॉयल्स ने 10 ओवर में तीन विकेट पर 73 रन बनाए। अच्छी फॉर्म में चल रहे रियान पराग भी छह रन बनाने के बाद शाहबाज की गेंद पर अभिषेक को कैच दे बैठे। इसी ओवर में रविचंद्रन अिन (00) ने भी विकेटकीपर क्लासेन को कैच थमाया। शिमरोन हेटमायर भी चार रन बनाने के बाद अभिषेक की गेंद पर बोल्ड हो गए। जुरेल ने शाहबाज पर लगातार दो चौकों के साथ 15वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया।
रॉयल्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 74 रन की जरूरत थी। जुरेल ने अभिषेक पर दो चौके और कमिंस पर छक्का मारा लेकिन तीन ओवर में सिर्फ 22 रन बने। रॉयल्स को अब दो ओवर में 52 रन की दरकार थी। जुरेल ने कमिंस पर लगातार दो चौकों के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन ओवर में सिर्फ 10 रन बने जिससे रॉयल्स की हार लगभग तय होग।
इससे पहले सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक शर्मा (12) ने पहले ओवर में बोल्ट की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा लेकिन अंतिम गेंद को हवा में लहराकर कोहलर-कैडमोर को कैच दे बैठे। राहुल त्रिपाठी ने रविचंद्रन अिन पर तीन चौकों और एक छक्के से शुरुआत की। उन्होंने बोल्ट की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका जड़ा लेकिन अगली बाउंसर पर शॉर्ट र्थड मैन पर युजवेंद्र चहल को कैच दे बेठे। त्रिपाठी ने 15 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के मारे।

खेल

Post navigation

Previous Post: कांस फिल्म फेस्टिबल में जलवा बिखेरेंगी प्रीति जिंटा
Next Post: दिल्ली : सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान आज

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • नोएडा में घायल सड़क पर तड़पता रहा, 112 पर कॉल के बाद भी पुलिस देर से पहुंची!
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया