Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
dravid

रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा, टी20 विश्व कप के बाद बदल जाएगा टीम इंडिया का कोच!

Posted on May 10, 2024 By Chhavi Singh

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत जून में होगी। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने जा रहे इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल, वनडे विश्व कप 2023 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का अनुबंध बढ़ाया गया था। वह नवंबर 2021 से टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद पर बने हैं। हालांकि, अब खबर आई है कि बोर्ड बहुत जल्द नए कोच के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। टी20 विश्व कप 2024 के साथ जून में द्रविड़ का अनुबंध समाप्त हो जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर द्रविड़ चाहें तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते हैं लेकिन पहले की तरह कोई स्वचालित विस्तार नहीं होगा। इस बात की पुष्टि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की। उन्होंने कहा, “राहुल का कार्यकाल केवल जून तक है। इसलिए यदि वह आवेदन करना चाहते हैं, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।” इस रिपोर्ट में आगे बताया गया कि शाह ने विदेशी कोच नियुक्त करने की संभावना से भी इनकार कर दिया है। शाह ने आगे कहा, “हम यह तय नहीं कर सकते कि नया कोच भारतीय होगा या विदेशी। यह सीएसी पर निर्भर करेगा और हम एक वैश्विक संस्था हैं।”

विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान
आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी। वहीं, हार्दिक पांड्या उपकप्तानी करते दिखेंगे। टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं। इनमें ऋषभ पंत और संजू सैमसन शामिल हैं। वहीं, केएल राहुल को टीम से बाहर कर दिया है। राहुल पिछले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के हिस्सा थे। टी20 विश्व कप की शुरुआत एक जून से वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में हो रही है, जबकि फाइनल 29 जून को खेला जाएगा।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

खेल

Post navigation

Previous Post: तेजस्वी बोले- पीएम मोदी ने ऐसा किया फिर भी हनुमान बने हुए हैं चिराग
Next Post: कर्नाटक : दूल्हे नें काट दिया होने वाली नाबालिग दुल्हन का सिर! दोनों की कुछ समय पहले ही हुई थी सगाई

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया