Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
latehar

लातेहार : प्रोन्नति व अन्य समस्याओं को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने डीसी से की मुलाकात

Posted on November 24, 2023November 24, 2023 By Sanchar Times News

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की लातेहार जिला इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल ने आज शुक्रवार को डीसी हिमांशु मोहन से मुलाकात की. जिला महासचिव अजय कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने डीसी को गुलदस्ता दिया. इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने प्रारंभिक शिक्षकों की लंबे अरसे से बाधित प्रोन्नति व अन्य समस्याओं को लेकर को डीसी को एक ज्ञापन सौंपा. अजय कुमार ने बताया कि उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए प्रारंभिक शिक्षकों को शीघ्र प्रोन्नति देने का भरोसा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को दिया है. प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष अमूल्य रत्न द्विवेदी, संगठन सचिव किरानी उरांव, संयुक्त सचिव सुरेश राम, वरीय उपाध्यक्ष रईस अहमद, मो शमशेर आलम, ओमप्रकाश व बसंत राम आदि शिक्षक शामिल रहे.
विभागीय भेदभाव के कारण वरीय प्रारंभिक शिक्षक एक ही वेतनमान में हो रहे सेवानिवृत

जिला महासचिव अजय कुमार ने ज्ञापन में बताया कि प्रारंभिक शिक्षक नियमावली 1993 के तहत प्रारंभिक शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति के लिए न्यायालय ने विभागीय स्तर पर संशोधन कर रोस्टर का पालन करने का निर्देश सभी जिलों के उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक को दिया है. विभिन्न ग्रेडों में पद रिक्ति की तिथि से वैचारिक रूप से पूर्व प्रभावी प्रोन्नति देने के लिए मानक वरीयता सूची संधारित करने, प्रत्येक वर्ष नियत समय पर वरीयता सूची का प्रकाशन करने और प्रोन्नति देने का प्रावधान किया गया है. लेकिन विभागीय शिथिलता के कारण कई वर्षों से लातेहार जिले के प्रारंभिक शिक्षकों की प्रोन्नति नहीं हो पा रही है. इसको लेकर संघ ने पहले भी कई बार आवेदन दिया है. उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विभागीय भेदभाव के कारण वरीय प्रारंभिक शिक्षक 30-35 वर्षों तक ग्रेड-वन के एक ही वेतनमान में सेवा देने के बाद सेवानिवृत हो रहे हैं. यह न्यायालय व विभागीय आदेश की अवमानना है.

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: पलामू: समय पर नहीं पहुंचते पदाधिकारी-कर्मचारी, 11 बजे के बाद भी दफ्तरों में सन्नाटा
Next Post: जमशेदपुर : हत्या की योजना बना रहे तीन युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया