Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
latehar

लातेहार : शिलान्यास के बाद भी अब तक एक ईंट नहीं जुड़ पाया मंडल डैम में

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

लातेहार : वह चुनावी वर्ष था, जब पीएम नरेंद्र मोदी ने लातेहार के मंडल ग्राम में अधूरी पड़ी उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को पूरा करने के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया था. अब यह भी एक चुनावी साल है, जब पीएम मोदी ने उक्त जलाशय को पूरा कराने के लिए 18361.41 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है. इसे महज एक इत्तेफाक कहें या फिर चुनावी राजनीति का हिस्सा. लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. विरोधी दल इसे चुनावी रंग दे रहे हैं. तकरीबन पांच साल पहले 05 जनवरी 2019 को पीएम मोदी ने पलामू के चिंयाकी हवाई अड्डे में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर कोयल जलाशय परियोजना को पूरा करने के लिए ऑनलाइन शिलान्यास किया था. चूंकि यह परियोजना लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड के मंडल ग्राम में स्थित है, इस कारण इसे स्थानीय बोलचाल की भाषा में मंडल डैम भी कहा जाता है. पीएम के द्वारा शिलान्यास किये जाने के बाद लगा कि 70 के दशक में जिस परियोजना की आधारशिला रखी गयी थी, वह अब अवश्य पूरा होगा, लेकिन विडंबना ऐसी रही कि शिलान्यास करने के तकरीबन पांच साल में भी इस परियोजना में एक ईंट तक नहीं जुड़ पायी. हालांकि अब जब केंद्र सरकार के द्वारा इस परियोजना को पूरा करने के लिए राशि आवंटित की गयी तो एक बार फिर इसके पूरा होने के आसार बढ़ गये हैं.

क्या है उत्तर कोयल जलाशय योजना
इस परियोजना पर काम साल 1972-73 में तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के द्वारा शुरू कराया गया था. जब 1970 में पूरे बिहार में अकाल पड़ा था तो उस अकाल व सूखा से निजात पाने के लिए इस परियोजना की परिकल्पना की गयी थी. इस परियोजना में गढ़वा जिला के भंडरिया प्रखंड के चेमो सान्या समेत 16 गांव तथा लातेहार जिला के बरवाडीह प्रखंड के तीन गांव डूब क्षेत्र में शामिल है. इस परियोजना से एक लाख 11 हजार हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई करने एवं डैम के दोनों किनारों पर 24-24 मेगावाट जल विद्युत उत्पादन करने का लक्ष्य रखा गया था.

प्रारंभ में 30 करोड़ थी प्राक्कलन लागत
जिस समय यह परियोजना प्रारंभ की गयी थी, उस समय इस परियोजना का प्राकक्लन मात्र 30 करोड़ रुपये था. साल 1985 में इसे बढ़ा कर 581 करोड़ रुपये किया गया. इसके बाद इसे बढ़ाकर 1627 करोड़ रुपये किया गया. इस परियोजना में कुल 2266.72 एकड़ वन भूमि है. पहले परियोजना में 367 मीटर की ऊंचाई में पानी जमा करने की योजना थी, बाद में इसे घटाकर 341 मीटर कर दिया गया.

अधीक्षण अभियंता की हत्या के बाद से बंद है काम
साल 1996 में परियोजना के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता बैद्यनाथ मिश्रा की माओवादियों ने हत्या कर दी थी. उसके बाद से इस परियोजना पर काम बंद है. साल 1999 में समुचित रख-रखाव नहीं होने के कारण झाड़ियों में आग लग गयी. इसमें कई वाहन जल कर राख हो गये. लोहा चोरों ने भी परियोजना को काफी नुकसान पहुंचाया है. परियोजना के लोहे को चोरों ने काट कर स्क्रैप के भाव बाजार में बेच दिया.

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: मैंने किसी पत्रकार भाई को अपशब्‍द नहीं कहे थे, अपने स्‍टाफ को डांटा था : जेडीयू विधायक गोपाल मंडल
Next Post: झारखंड : एक दिन में डेंगू के 70 नये मामले आए सामने

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया