Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
mamta banarji

प. बंगाल में महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध जारी, ममता बनर्जी ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन

Posted on August 28, 2024August 28, 2024 By Chhavi Singh

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा का बंद बंगाल को बदनाम करने और आरजी कर अस्पताल के बलात्कार-हत्या मामले की जांच को प्रभावित करने की साजिश है

संचार टाइम्स.न्यूज़ डेस्क : आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की शिकार महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है, और इस मुद्दे को लेकर विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस संकट के संदर्भ में अपनी बात रखी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह विधानसभा सत्र बुलाया जाएगा और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड की सजा सुनिश्चित करने के लिए 10 दिनों के भीतर एक विधेयक पारित किया जाएगा। यह विधेयक राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि अगर विधेयक पारित नहीं होता, तो वे राजभवन के बाहर धरना देंगे और दोषियों को न्याय दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

कहा कि अगर राज्य सरकार के पास पूरी शक्ति होती, तो आरोपियों को सात दिन के भीतर फांसी की सजा दिलाते

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा का बंद बंगाल को बदनाम करने और आरजी कर अस्पताल के बलात्कार-हत्या मामले की जांच को प्रभावित करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार के पास पूरी शक्ति होती, तो आरोपियों को सात दिन के भीतर फांसी की सजा दिलाते। मुख्यमंत्री ने इस मामले में दोषियों को मृत्युदंड दिलाने के लिए आंदोलन शुरू करने का भी ऐलान किया है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के अभिषेक बनर्जी ने भाजपा द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के ‘बंगाल बंद’ का विरोध किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले 3-4 महीनों में केंद्र द्वारा महिलाओं के खिलाफ अपराध से संबंधित समयबद्ध कानून पारित नहीं किया गया, तो तृणमूल कांग्रेस दिल्ली में बड़ा आंदोलन करेगी।

बंगाल में भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद के कारण बुधवार को कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। रेल और सड़क अवरोधों के कारण सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ा, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कोलकाता में सड़कों पर बसों, ऑटो रिक्शा और टैक्सियों की संख्या काफी कम थी। हालांकि, बाजार और दुकानें खुली थीं, स्कूल और कॉलेज सामान्य थे, लेकिन निजी कार्यालयों में उपस्थिति कम रही। सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति सामान्य रही। भाजपा ने उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा में अपने दो कार्यकर्ताओं को गोली मारे जाने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: वैश्विक क्रिकेट के संचालन की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार जय शाह
Next Post: नितिन गडकरी की पहल : पुराने वाहनों के स्क्रैप पर नए वाहनों की खरीद पर छूट की घोषणा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया