Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
dring

शीतल पेय का सेवन हड्डियों को बनाता है कमजोर

Posted on October 21, 2023 By Chhavi Singh

हड्डी रोग विशेषज्ञों का दावा है कि शीतल पेय के नियमित सेवन और गतिहीन जीवनशैली के कारण हड्डियां कमजोर हो रही हैं। इससे 40-50 की उम्र के लोगों में अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) में कमी आ सकती है, जो बाद में ऑस्टियोपोरोसिस में तब्दील हो जाती है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सटिी (केजीएमयू) के प्रोफेसर शाह वलीउल्लाह ने चीन में सात वर्षो तक 17,000 लोगों पर किए गए एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा, दैनिक शीतल पेय का सेवन वयस्कों में फ्रैक्चर के उच्च जोखिम से जुड़ा है। अध्ययन में पाया गया कि शीतल पेय की अधिक खपत सामाजिक-जनसांख्यिकीय कारकों और समग्र आहार पैटर्न से स्वतंत्र रूप से फ्रैक्चर जोखिम से जुड़ी है। वलीउल्लाह ने कहा, एक समान पैटर्न यहां देखा गया है। हमें ओपीडी में 40-50 उम्र के 100 में से 35 मरीज मिल रहे हैं, जिनका बीएमडी कम हो गया है। एक दशक पहले तक ऐसा नहीं था, जब वयस्क आबादी में शीतल पेय की खपत कम थी।

आथरेपेडिक सर्जन और रेलवे अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि हड्डियों के स्वास्थ्य पर शीतल पेय का प्रभाव उनमें मौजूद चीनी, सोडियम और कैफीन की मात्रा के कारण होता है, जिससे कैल्शियम की हानि बढ़ जाती है और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा, इसके अलावा शीतल पेय की बोतल के उत्पादन में प्लास्टिक में पाया जाने वाला रसायन फ़ेथलेट्स हड्डियों की प्रक्रियाओं को बाधित कर सकता है, जिससे कंकाल संबंधी विकृतियां और ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है। विशेषज्ञों ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों से इस मुद्दे का समाधान करने और लोगों की भलाई के लिए शीतल पेय की खपत में कमी को बढावा देने का आग्रह किया।

वलीउल्लाह ने कहा, हमें लोगों को शीतल पेय के खतरों के बारे में जानकारी देते हुए उनकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए शिक्षित करने की जरूरत है। शुरुआती जांच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय महिलाओं को अधिक जागरूक होना चाहिए क्योंकि उन्हें पश्चिम की तुलना में एक दशक पहले ऑस्टियोपोरोसिस हो जाता है क्योंकि यहां रजोनिवृत्ति की उम्र 47 वर्ष है जबकि पश्चिमी देशों में यह 50 वर्ष है। उन्होंने कहा, चूंकि हार्मोन एस्ट्रोजन नई हड्डियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जब इसका स्रव बंद हो जाता है तो बीएमडी कम हो जाता है और ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बनता है। इसलिए 45 साल से अधिक उम्र की जिन महिलाओं को कमर दर्द की शिकायत है, उन्हें अपनी जांच करानी चाहिए।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: इजराइल-गाजा संघर्ष में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो
Next Post: वायुसेना में जाना चाहते थे अमिताभ, लंबी टांगों के चलते हुए रिजेक्ट

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया