Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
srilanka 1

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को करना होगा सुधार

Posted on October 26, 2023 By Chhavi Singh

गत चैंपियन इंग्लैंड को वि कप में अपने अभियान को पटरी पर लाने का बृहस्पतिवार को यहां संभवत: अंतिम मौका मिलेगा जब उसकी भिड़ंत टूर्नामेंट में जूझ रही एक अन्य टीम श्रीलंका से होगी।
गत चैंपियन इंग्लैंड के चार मैच में श्रीलंका के समान दो अंक हैं और वे तालिका में नौवें स्थान पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ जीत इंग्लैंड को काफी आगे नहीं ले जाएगी लेकिन यह उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ होने वाले मुकाबलों के लिए थोड़ी प्रेरणा दे सकती है। श्रीलंका के खिलाफ हार हालांकि इंग्लैंड की उम्मीदों को लगभग खत्म कर देगी। जल्दी बाहर होने से बचने के लिए इंग्लैंड को हर विभाग में सुधार की जरूरत है, विशेषकर उनके बल्लेबाजों को आक्रामक होने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की तुलना में अधिक अनुकूल स्थान नहीं मिलेगा जिसकी सीमा रेखा छोटी है और पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां खेले गए पिछले मैच में कुल 672 रन बने थे और इंग्लैंड के बल्लेबाज 10 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने प्रयास को दोहराना चाहेंगे जब उन्होंने धर्मशाला में नौ विकेट पर 364 रन बनाए थे। डेविड मलान और जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज अब तक उम्मीद के अनुसार नहीं खेल पाया है। टीम को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है। कप्तान जोस बटलर, हैरी ब्रूक, सैम कुरेन, मोईन अली, क्रिस वोक्स और लियाम लि¨वगस्टोन जैसे खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें थीं लेकिन उनमें से कोई भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। इंग्लैंड के ऑलराउंडरों ने भी अब तक निराश किया है। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत चार ऑलराउंडरों-वोक्स, मोईन, कुरेन और लि¨वगस्टोन के साथ की थी लेकिन तीन मैच के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनमें से किसी ने भी अंतिम एकादश में जगह नहीं बनाई। बेन स्टोक्स विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेले। रीस टॉपले टूर्नामेंट में आठ विकेट के साथ इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज थे लेकिन यह तेज गेंदबाज तर्जनी में फ्रेक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। लेग स्पिनर आदिल राशिद अब टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हैं जिन्होंने अब तक छह विकेट लिए हैं और उनकी 5.18 की इकोनॉमी रेट टीम में सबसे अच्छी है। दूसरी तरफ श्रीलंका को भी पिछले मैच में नीदरलैंड पर पांच विकेट की जीत के दौरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

खेल

Post navigation

Previous Post: वार्नर, मैक्सवेल के शतकों से कंगारू जीते
Next Post: समर्थ समाज के लिए संस्कार युक्त शिक्षा जरूरी : योगी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया