Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish kumaar

सवाल उठने लगे कि क्या एक बार फिर से नीतीश कुमार एनडीए में लौटेंगे?

Posted on October 23, 2023 By Chhavi Singh

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मन में क्या चल रहा है, इसको समझाना हर किसी के बस की बात नहीं है। अगर वह किसी की तारीफ करते हैं या किसी से निकटता दिखाते हैं तो उसका भी कोई ना कोई मतलब निकलता है और अगर किसी से दूरी बनाते हैं तो उसके भी कई मायने सामने आने लगते हैं। हाल में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार के दौरे पर गई थीं। उनके एक कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा था कि अंतिम सांस तक हमारी आपकी दोस्ती जारी रहेगी। इसके बाद से नीतीश कुमार के इस बयान के कई मायने निकाले जाने लगे। बिहार की राजनीतिक गलियारों में इसकी खूब चर्चा होने लगी। सवाल उठने लगे कि क्या एक बार फिर से नीतीश कुमार एनडीए में लौटेंगे? हालांकि, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने नीतीश कुमार के इस बयान पर सफाई दी। उन्होंने सौफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार व्यक्तिगत संबंधों की बात कह रहे थे।

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इंडिया गठबंधन की जब से नींव पड़ी है तब से नीतीश कुमार बैलेंस बनाकर रखने की कोशिश कर रहे हैं। एक ओर वह भाजपा के विरोधी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे रहे तो दूसरी ओर भाजपा से अपने संबंधों को लेकर भी जो चर्चाएं चल रही थी, उस पर कभी जवाब नहीं दिया। तेजस्वी यादव को कई बार बिहार में महागठबंधन का भविष्य बताने वाले नीतीश कुमार उन्हें सत्ता की चाबी सौंपने को लेकर फिलहाल तैयार नहीं हैं। नीतीश की दोस्ती वाले बयान पर भाजपा ने साफ तौर पर कह दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री के लिए हमारे सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। वह नाक भी रगड़ ले तो एनडीए में उनकी वापसी नहीं होगी।

दूसरी ओर चिराग पासवान ने भी पूरे मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत की इतिहास में शायद ही कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो इतना भ्रमित हो। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री अपना भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने सवाल किया की जनता उन पर क्यों भरोसा करेगी? वह दो बार जनादेश का अपमान कर चुके हैं। वहीं, पूरे मामले पर तेजस्वी यादव ने भी अपने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राजद और जदयू के बीच सब अच्छा है। बिहार सरकार बेहतर काम कर रही है इसलिए भाजपा के पेट में दर्द है। उन्होंने बात कहा कि भाजपा डरी हुई है। पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं वहां किसी में भी बीजेपी नहीं जीतेगी।

बिहार

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में लगातार खराब हो रही हवा, 8 और हॉटस्पॉट की पहचान, सरकार उठा रही ये कदम
Next Post: दिल्ली : फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया