Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
vote 1

चौथे चरण में 64% वोटिंग

Posted on May 14, 2024 By Chhavi Singh

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का शुरुआती मतदान सोमवार को बेहतर उम्मीद के साथ शुरू हुआ है। चुनाव आयोग के रात 10.45 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार मतदान 64.44 प्रतिशत हुआ। इस आंकड़े से यह कहा जा सकता है कि पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में मतदाताओं ने मतदान के प्रति अधिक रुचि दिखाई है।

सुबह सात बजे शुरु हुआ मतदान दो घंटे में दस प्रतिशत से अधिक 10.35 प्रतिशत पर पहुंच गया था। मतदान की यही रफ्तार पूरे दिन बनी रही। हालांकि मतदान के इस दौर में शाम पांच बजे तक जम्मू-कश्मीर 35.75 प्रतिशत, महाराष्ट्र 52.49 प्रतिशत, बिहार 54.14 प्रतिशत पर रहा। यूपी में रात दस बजे तक 58.05 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि सुबह से अधिक मतदान की गति पश्चिम बंगाल में बनी रही, जहां शाम पांच बजे तक 75.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

चौथे चरण में आज दस राज्यों की 96 संसदीय सीटों पर सुबह सात बजे मतदान बीते तीन चरणों में हुए मतदान के अनुसार ही औसत गति से शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान 62.31 प्रतिशत पर पहुंच गया। चौथे चरण में आज दस राज्यों की 96 संसदीय सीटों पर मतदान हुआ। हालांकि इस चरण में आंध्र प्रदेश की सभी 25 और तेलंगाना की 17 संसदीय सीटों पर एक साथ हुआ है। हालांकि आठ अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक संसदीय सीट पर मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर संसदीय सीट पर मतदान किया। यहां सबसे कम मतदान दर्ज किया गया।

हालांकि शाम पांच बजे तक हुए मतदान की रफ्तार को लेकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जब शाम छह बजे तक मतदान का आखिरी मतदान का आंकड़ा आएगा तो यह निश्चित तौर अभी तक हुए तीन चरणों के मतदान से बेहतर होगा। इसलिए यह उम्मीद की जा रही है कि अगले तीन चरणों में मतदान की बेहतर उम्मीद की जा सकती है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: झारखंड : पलामू में विस्फोट में तीन नाबालिग समेत चार लोगों की मौत
Next Post: भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी का निधन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया