Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
ayodhya

अयोध्या राम मंदिर शिखर निर्माण का कार्य शुरू, 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य

Posted on October 4, 2024October 4, 2024 By Chhavi Singh

राम लला की मूर्ति के साथ-साथ नर्मदा नदी से मंगाए गए पांच शिवलिंगों में से एक को मंदिर परिसर में बन रहे भव्य शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा

ST.News Desk : शारदीय नवरात्र के अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर निर्माण का कार्य विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद शुरू कर दिया गया है। 161 फीट ऊंचाई तक का यह शिखर अगले चार महीनों में पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही, मंदिर परिसर में सप्त ऋषियों के मंदिरों का निर्माण भी इसी अवधि में किया जाएगा।

राम लला की मूर्ति के साथ-साथ नर्मदा नदी से मंगाए गए पांच शिवलिंगों में से एक को मंदिर परिसर में बन रहे भव्य शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा। यह शिव मंदिर राम जन्मभूमि मंदिर के परकोटे के ईशान कोण (उत्तरी पूर्वी कोने) पर बनाया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के महासचिव चंपत राय ने कहा, राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय शिखर बनकर तैयार नहीं हुआ था, क्योंकि उस समय मंदिर का ग्राउंड फ्लोर ही तैयार था। अब जब निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, तब अभिजीत मुहूर्त में शिखर निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

दर्शनार्थयिों को केवल रामलला के दर्शन ही नहीं, बल्कि भगवान शिव के भव्य मंदिर में भी दर्शन का लाभ मिलेगा। त्त्नर्मदा से आए पांच शिवलिंगों में से तीन का चयन किया गया है, और इन्हीं में से किसी एक को शिव मंदिर में स्थापित किया जाएगा।त्त् उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद विवाद के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, मार्च 2020 में टेंट से निकालकर राम लला को अस्थायी मंदिर में स्थानांतरित किया गया था, क्योंकि उस स्थान पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण होना था। भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के पहले राम भक्त यहीं दर्शन पूजन करते थे। वहां पर वर्तमान समय में हनुमान जी की एक प्रतिमा विराजमान है। अब इस स्थान को भी सुरक्षित और दर्शनीय स्थान में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्थान जागृत रहे इसके लिए यहां नियमित पूजन आरती और भोग राग की व्यवस्था होगी। राम भक्त यहां दर्शन पूजन भी कर सकेंगे। राम मंदिर के परकोटे के भीतर सप्त ऋषियों के मंदिर का निर्माण कार्य भी चल रहा है, और हम 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण करने की योजना बना रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: Delhi : डॉक्टर हत्या में पकड़े गए आरोपियों के बयान की जांच में जुटी पुलिस
Next Post: छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेरनारायणपुर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया