Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
rain

चक्रवात ‘दाना’ : झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश

Posted on October 25, 2024October 25, 2024 By Chhavi Singh

रांची, चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव के कारण शुक्रवार को झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पश्चिमींिसहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वींिसहभूम जिलों में बृहस्पतिवार रात से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि वह पिछले 24 घंटे से लगातार चक्रवात पण्राली पर नजर रखे हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘मैं हर घंटे इस मुद्दे पर जानकारी ले रहा हूं। मुख्य रूप से पूर्वींिसहभूम, पश्चिमंिसहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में एहतियात के तौर पर कई कदम उठाए जा रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि सूचना के अनुसार, कुछ घंटों में चक्रवात ‘दाना’ के कमजोर पड़ने का अनुमान है। उन्होंने लिखा, ‘‘सभी से अपील की जाती है कि वे प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें।’’

खराब मौसम के कारण झारखंड के कई हिस्सों में चुनाव प्रचार गतिविधियों पर असर पड़ा है। मुख्यमंत्री के निजी सचिव की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री की शुक्रवार को बोकारो में निर्धारित चुनावी रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। रांची मौसम केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि मौसम पण्राली का असर झारखंड के ऊपर कमजोर होता प्रतीत हो रहा है। रांची मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘कोल्हान क्षेत्र के एक या दो जिलों में शुक्रवार को भारी से बहुत भारी वष्रा हो सकती है, जबकि रांची समेत मध्य झारखंड के कुछ जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है।’’

 उन्होंने कहा कि शनिवार को बारिश की तीव्रता में और कमी आएगी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को कोल्हान क्षेत्र में शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। खराब मौसम के मद्देनजर झारखंड स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विकास विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोल्हान क्षेत्र में सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे। विभाग द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, ‘‘चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के प्रभाव से भारी वष्रा एवं तेज हवा चलने के मद्देनजर मौसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा जारी अलर्ट के आलोक में कोल्हान प्रमंडल अंतर्गत पश्चिमींिसहभूम, पूर्वींिसहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिले में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल 25 अक्टूबर को बंद रहेंगे।’’ जमशेदपुर और चाईबासा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की छह टीम तैनात की गई हैं, जबकि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रांची में दो टीम को पहले से तैयार रखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ गया और ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्र में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया।

पड़ोसी राज्य ओडिशा में चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले छह घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की दिशा में उत्तर ओडिशा की ओर बढने और धीरे-धीरे कमजोर होकर गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।
झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: LAC पर ’जमीनी स्थिति‘ बहाल करने पर बनी व्यापक सहमति : राजनाथ सिंह
Next Post: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब समेत देश भर के कई इलाकों से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सात शूटरों को किया गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे
  • Asian Games में आज भारत का मुकाबला
  • EPS Pension का नया गणित
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया