Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
ab de viliarce

IPL 2025 : एबी डिविलियर्स ने आरसीबी की शानदार शुरूआत पर जताई खुशी, टीम को बताया ‘पिछले सत्रों से दस गुना बेहतर’

Posted on March 29, 2025March 29, 2025 By Sanchar Times News

STNews Desk : दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की शानदार शुरुआत की सराहना की है। उनका मानना है कि इस बार आरसीबी का संतुलन पिछले सत्रों की तुलना में कहीं बेहतर है और यदि टीम की शुरुआत ऐसे ही रही, तो आगे का रास्ता आसान हो जाएगा।

आरसीबी ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक स्टेडियम में सत्रह साल बाद हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। डिविलियर्स, जो खुद आरसीबी के लिए खेल चुके हैं, ने अपने पॉडकास्ट ‘एबी डिविलियर्स 360’ में कहा, “इस बार आरसीबी का संतुलन पिछले सत्रों से दस गुना बेहतर है।”

उन्होंने आगे कहा, “पिछले साल आईपीएल नीलामी के दौरान मैंने कहा था कि आरसीबी को संतुलन की जरूरत है। यह सिर्फ गेंदबाजों, बल्लेबाजों या क्षेत्ररक्षकों के बारे में नहीं था, बल्कि टीम में अच्छे विकल्पों और संतुलन के बारे में था।”

डिविलियर्स ने उदाहरण देते हुए कहा, “मैंने भुवनेश्वर कुमार को देखा, और मुझे लगा कि वह पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन दूसरे मैच में वह टीम में थे। यही संतुलन और गहराई है, जो किसी भी टीम को चाहिए होती है।”

आरसीबी की शानदार शुरुआत को लेकर डिविलियर्स ने कहा, “यह टूर्नामेंट में आरसीबी की अब तक की सबसे बेहतरीन शुरूआत है। न केवल नतीजों के लिहाज से, बल्कि टीम के खेल को देखकर भी। केकेआर को उनके घर पर हराना और फिर चेन्नई को चेपॉक पर हराना, यह अद्भुत था। अब इससे आगे अंकतालिका में आरसीबी का रास्ता आसान हो जाएगा।”

आरसीबी की बेहतरीन शुरुआत से उनके फैंस में उत्साह का माहौल है और सभी की उम्मीदें अब टीम से आगे और अच्छे प्रदर्शन की हैं।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: Jharkhand : CM हेमंत सोरेन का भाजपा पर आरोप, परिसीमन प्रक्रिया को ‘साजिश’ करार दिया
Next Post: Joe Root ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए दी अहम सलाह, निरंतरता को बताया महत्वपूर्ण

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया