Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 13

भारत-पाक तनाव के बीच रोहतास में प्रशासन सतर्क, जिलाधिकारी और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

Posted on May 10, 2025May 10, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए रोहतास जिला प्रशासन ने जिले में सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी उदिता सिंह, पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार और डीडीसी विजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सभी थानाध्यक्षों को सख्त निगरानी और गहन जांच अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया। एसपी रौशन कुमार ने स्पष्ट किया कि जिले के प्रमुख स्थानों पर प्रशासन और पुलिस की पैनी नजर है और संदेहास्पद गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदेहास्पद वीडियो या लिंक साझा करने से बचने की अपील की। साथ ही किसी भी संदेहास्पद वस्तु या लिंक की जानकारी तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने की सलाह दी गई ताकि आवश्यक जांच की जा सके।

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने भी लोगों से संयम बनाए रखने और सोशल मीडिया पर भ्रामक या अनावश्यक सामग्री खोलने या शेयर करने से परहेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों से स्थिति और बिगड़ सकती है, इसलिए सूचना का आदान-प्रदान केवल सरकारी स्रोतों पर आधारित हो।

बैठक में एडीएम सुबोध कुमार, सासाराम एसडीएम आशुतोष रंजन, विक्रमगंज एसडीएम अनिल बसाक, डिहरी एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह, एएसपी किरण कुमार कोटा, ओएसडी अभिषेक राज, सीएस समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में विधि व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।

बिहार, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत-पाक तनाव के बीच जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बातचीत, ‘भारत का दृष्टिकोण संतुलित और जिम्मेदाराना’
Next Post: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत, लेकिन भारत की शर्तों पर: प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्पष्ट दिशा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया